हरिद्वार- धनौरी पुल के पास सड़क हादसा, वाहन की टक्कर से बाइक सवार की युवक की मौत

Spread the love

नौरी तिरछे पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार नागल पलूनी निवासी युवक सावन पुत्र राजेश अपनी बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी स्थित तिरछे पुल के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में उसकी बाइक आ गई ओर वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: नीट पुनर्परीक्षा- परीक्षार्थी रोडवेज बस में कर सकेंगे निशुल्क यात्रा, सीएस ने शासनादेश जारी करने के दिए निर्देश
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love