देहरादून: कांग्रेस और पूर्व बसपा अध्यक्ष के बेटे समेत अन्य दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता BJP में शामिल

Spread the love

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को विभिन्न दलों के नेताओं के साथ सैकड़ों मातृ शक्ति और नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कुमाऊं से गढ़वाल तक, हमारी सरकार और संगठन से प्रभावित होकर सभी दलों से सैलाब हमसे जुड़ रहा है।

भट्ट ने कहा कि इसे देखते हुए पार्टी ने तय किया है कि विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका में विधानसभावार दो से तीन हजार लोगों की ज्वाइनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बड़ी संख्या कांग्रेस, बसपा, यूकेडी, स्वराज सेवा दल एवं अन्य दलों के महिला एवं युवा राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी में विश्वास जताया।

 

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री कुंदन परिहार, विधायक राजपुर खजान दास ने सभी सदस्यों को फूलमाला और पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष भट्ट ने खुशी जताते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आज आप सब लोगों का यहां आना बताता है कि हमारी डबल इंजन सरकार शानदार कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नए सदस्यों को उनके उचित सम्मान का भरोसा दिलाते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रायपुर विधानसभा से अभिषेक नौटियाल, भूपेंद्र बावा के सहयोग से पार्टी की सदस्यता लेने वाले लोगों में कांग्रेस पार्टी से पूर्व महानगर महामंत्री सौरभ सचदेवा, संजीव कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

पूर्व बसपा अध्यक्ष के बेटे ने ली भाजपा की सदस्यता
युवा मोर्चा पदाधिकारियों के सहयोग से बसपा के चार बार के प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल चौधरी के पुत्र शेखर चौधरी ने भी शुक्रवार को पार्टी के सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन सिंह रावत, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, धीरेंद्र पंवार समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून- शिक्षा निदेशक से मारपीट मामला: विधायक काऊ ने मांगी माफी, शिक्षकों से की काम पर लौटने की अपील

Spread the love
  • Related Posts

    देवप्रयाग- बड़ा हादसा: तोता घाटी में बस के ब्रेक फेल, सवार थे 39 लोग, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के पास एक बड़ा सड़क हादसा होने से बाल-बाल टल गया। कर्णप्रयाग से हरिद्वार जा रही जीएमओयू की एक बस के अचानक…


    Spread the love

    हरिद्वार- श्मशान घाट पर किन्नर अखाड़े की मसान होली, राख की पूजा की, फिर उड़ाया गुलाल

    Spread the love

    Spread the love  खड़खड़ी श्मशान घाट पर किन्नर अखाड़े के संतों और किन्नर समाज ने पारंपरिक ‘मसान होली’ खेली। बैंड-बाजों के साथ जुलूस के रूप में पहुंचे किन्नरों ने सबसे…


    Spread the love