देहरादून-  कफ सिरप की बिक्री पर सख्ती, मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण, 3 संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने शहर के क्लेमेंट्टाउन, प्रेमनगर और दून अस्पताल के आसपास स्थित मेडिकल स्टोरों का सघन निरीक्षण किया। यह कार्रवाई कोडीन युक्त कफ सिरप की बिक्री और औषधि विक्रय की शर्तों के पूर्ण पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

निरीक्षण के दौरान कुल आठ फर्मों की जांच की गई। जांच में कुछ दुकानों पर अनियमितताएं पाई गईं। इस जिस पर संबंधित फर्मों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए औषधि विक्रय लाइसेंस की सभी शर्तों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित फर्मों के विरुद्ध औषधि अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्ध औषधियों के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए लिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति या फर्म नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

और पढ़े  उत्तरकाशी: गोमुख व केदारताल क्षेत्र में बन रही छोटी झीलों से बढ़ा खतरा, नेपाल त्रासदी के बाद बढ़ी चिंता
  • Related Posts

    क्या है ‘हनुमान अंश’ वाले बाबा नीम करौली की असली कहानी, कौन थे ये संत…

    फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बीच संत बाबा नीम करौली एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म के जरिए लोगों की दिलचस्पी उस संत के जीवन को जानने में…

    लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

    हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन…