देहरादून- शिक्षा निदेशक से मारपीट मामला: विधायक काऊ ने मांगी माफी, शिक्षकों से की काम पर लौटने की अपील

Spread the love

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई मारपीट के मामले में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने संबंधित पक्षों से माफी मांगी। उन्होंने आंदोलित शिक्षक-कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने घटना को दुखद बता अफसोस जताया।

बुधवार को भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक काऊ ने कहा कि यह प्रकरण इस तरह नहीं होना चाहिए था। उन्होंने बताया कि वह एक स्कूल का नाम भूमि दानकर्ता के नाम पर रखने के प्रस्ताव की जानकारी लेने के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय गए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई, जिसके बाद वहां हंगामे की स्थिति बन गई।

जाने-अनजाने हुई इस घटना का मुझे बेहद खेद है। काऊ ने कहा कि शिक्षा निदेशालय में हंगामा करना किसी का उद्देश्य नहीं था। उन्होंने प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठनों और शिक्षकों से अपील की कि इस विवाद को समाप्त कर काम पर लौटें, ताकि स्कूलों में परीक्षाओं सहित अन्य शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हों।

 

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार कार्मिकों और शिक्षकों के हित में लगातार कार्य कर रही है। मारपीट की घटना के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर के उनके साथ मौजूद होने के सवाल पर विधायक स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि जिस दिवंगत व्यक्ति के नाम पर स्कूल का नाम रखने की मांग की जा रही है, वह उक्त हिस्ट्रीशीटर के मौसा थे।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों को आवारा कुत्ते ने काटा, तीन दिन में 11 लोगों पर किया हमला
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love