रुड़की: पिरान कलियर दरगाह से वायुसेना अधिकारी का 27 वर्षीय बेटा लापता, परिसर में मिला लावारिस बैग

दरगाह साबिर पाक परिसर से भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी का 27 वर्षीय बेटा संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। पुलिस ने दरगाह परिसर से युवक का लावारिस बैग बरामद कर उसके पिता को सौंप दिया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बिहार निवासी शंकर सिंह भारतीय वायुसेना में मास्टर वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात है और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में है। उनका 27 वर्षीय बेटा सत्यम एक निजी विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत है। परिजनों के अनुसार, सत्यम ने करीब डेढ़ महीने पहले ही अपनी नौकरी छोड़ दी थी। वह काफी समय से अपने पिता के संपर्क में भी नहीं था और उनसे बातचीत बंद थी।

 

औपचारिकताएं पूरी कर बैग पिता को सौंप दिया
अचानक उसके इस तरह लापता होने से परिवार के लोग खासे चिंतित है। 17 अक्तूबर को पिरान कलियर पुलिस को दरगाह परिसर लावारिस हालत में एक काला बैग मिला था जिसकी सूचना तुरंत उसके पिता को दी गई थी। 18 अक्तूबर को पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर बैग पिता को सौंप दिया।

बैग की तलाशी लेने पर उसमें लैपटॉप, पासपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए थे। इससे उसके सत्यम के होने की पुष्टि हुई थी। कोतवाली पुलिस ने जानकारी दी कि पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से युवक का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
और पढ़े  उत्तराखंड: मानसून की हो चुकी विदाई, फिर भी प्रदेश में आठ मार्ग बंद, पिथौरागढ़ में सबसे ज्यादा सड़कें प्रभावित
  • Related Posts

    उत्तराखंड: CM धामी की बड़ी घोषणा, पुलिस के 1600 पदों पर भर्ती जल्द, थानों का बजट होगा डबल

    पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कल्याण के लिए आठ घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के रिक्त 1600 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी।…

    दलेर मेहंदी विवाद: मंच पर दिखाई दिलेरी, विरोध के बाद नरम पड़े मंत्री के तेवर, बोले-मुझे लगा था नशे में हैं

    कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी को मंच पर फटकार लगाने के मामले में बॉलीवुड के विरोध के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के तेवर नरम पड़ गए हैं। अभिनेता…