थलीसैण- चौथान के रिक्साल में एक मार्च को नि.शुल्क स्वास्थ्य शिविर

 

 

 स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रिक्साल गांव में 1 मार्च को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा। शिविर में आधुनिक मशीनों द्वारा जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श से लेकर आवश्यक दवाइयां निशुल्क वितरित की जाएंगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि इस बार कैंप में आधुनिक जांच मशीने लाई जा रही हैं और साथ में दिल्ली से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी आ रही है। बताया कि शिविर में महिला, बाल, हड्डियों, फेफड़ों, आंखों, रक्तचाप संबंधी रोगियों को विशेष लाभ मिलेगा। बताया कि ट्रस्ट की ओर से चौथान क्षेत्र में यह ग्यारहवां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। ट्रस्ट इससे पहले भी बूंगीधार, जगतपुरी, उफरैंखाल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा चुका है।

और पढ़े  देहरादून: झबरावाला गांव में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…