रेलवन एप- ध्यान दें! 1 मार्च से बदल जाएंगे रेलवे के ये नियम, जान लें वरना हो सकती है दिक्कत

क्या आपने कभी ट्रेन का सफर किया है? अगर हां, तो आप जानते होंगे कि ट्रेन का सफर अधिकतर लोगों को पसंद आता है। क्योंकि ट्रेन में एसी, खानपान की सुविधा, शौचालय की व्यवस्था, आरामदायक सीट आदि होती है।

अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपके लिए कुछ बातों को जानना जरूरी हो जाता है, क्योंकि भारतीय रेलवे 1 मार्च 2026 से कुछ बदलाव करने जा रहा है। इन बदलावों का सीधा असर आपकी यात्रा पर पड़ सकता है। इसलिए इन बदलावों को जानना जरूरी हो जाता है।

 

सवाल: 1 मार्च से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं?
जवाब:
UTS एप हो रहा है बंद
अभी तक अगर आप यूटीएस एप का इस्तेमाल करते थे, तो जान लें 1 मार्च 2026 से ये बंद हो रहा है
इस एप की जगह अब रेलवन एप लेगा
इस रेलवन एप की मदद से आपका काफी समय बचेगा और अलग-अलग एप को डाउनलोड भी नहीं करना पड़ेगा

सवाल: रेलवन एप से कौन-कौन से टिकट बुक कर पाएंगे?
जवाब:
1 मार्च से आपको ट्रेन टिकट बुक करने के लिए अलग-अलग एप का इस्तेमाल नहीं करना होगा
1 मार्च से सभी तरह के ट्रेन टिकट आप रेलवन एप से बुक कर सकेंगे
प्लेटफॉर्म टिकट, जनरल टिकट और रिजर्वेशन सबकुछ इसी एप से हो जाएगा

सवाल: रेलवन एप से जनरल टिकट बुक कैसे करें?
जवाब:
स्टेप 1

पहले रेलवन एप को मोबाइल में इंस्टॉल करें और फिर ‘Journey Planner’ वाले ऑप्शन पर जाएं
फिर यहां पर ‘Unreserved’ वाला विकल्प चुन लें, जो जनरल टिकट का है
फिर वो स्टेशन चुनें जहां से यात्रा करनी है और इसके बाद वो स्टेशन जहां तक यात्रा करनी है

और पढ़े  डिजिटल पेमेंट पर सरकार का बड़ा एलान- ₹2000 तक के यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा

 

स्टेप 2

  • अब ट्रेन का टाइप चुन लें और फिर अपनी सारी जानकारी जरूर चेक कर लें
  • इसके बाद आपको पेमेंट करनी है
  • पेमेंट होने के बाद ‘My Tickets’ सेक्शन में आपके द्वारा बुक किया हुआ टिकट आ जाएगा
  • Related Posts

    आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के…

    एशियन गेम्स 2026: जापान-मलयेशिया जैसे देश भी क्रिकेट में हिस्सा लेंगे? सभी के स्क्वॉड-फॉर्मेट और देखें शेड्यूल

    एशियाई खेलों को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। वैसे तो इन खेलों में हर स्पर्धा दिलचस्प होती है, लेकिन फैंस को बेसब्री…