देहरादून- अब सड़क से 50 मीटर की दूरी होने पर लग सकेंगे हाॅट मिक्स प्लांट

Spread the love

ब सड़क से 50 मीटर की दूरी होने पर हाॅट मिक्स प्लांट लग सकेंगे। कैबिनेट ने उत्तराखंड स्टोन क्रशर, स्क्रीनिंग प्लांट, मोबाइल स्टोन क्रशर, मोबाइल स्क्रीनिंग प्लांट, पल्वराईजर प्लांट, हाॅट मिक्स प्लांट, रेडिमिक्स प्लांट, अनुज्ञा (तृतीय संशोधन) नीति-2024 में हॉट मिक्स प्लांट की स्थापना के लिए दूरी के मानकों में संशोधन किए जाने को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है।

ऐसे में पर्वतीय क्षेत्र में हाॅट मिक्स प्लांट लगाना आसान हो जाएगा। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी तक हॉट मिक्स प्लांट लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाइवे से 100 मीटर की दूरी का नियम था।

 

इससे पर्वतीय क्षेत्रों में हॉट मिक्स प्लांट लगाने में समस्या आ रही थी, जिससे डामरीकरण का काम प्रभावित हो रहा था। अब पर्वतीय क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाइवे से 50 मीटर की दूरी पर हॉट मिक्स प्लांट लगाया जा सकेगा। मैदानी क्षेत्रों में पूर्व की तरह ही 100 मीटर का नियम रहेगा।


Spread the love
और पढ़े  पिथौरागढ़- शिक्षक की करतूत: 10वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाई
  • Related Posts

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव:- 56.62% हुआ मतदान, पोलिंग बूथ पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री का UKD ने किया विरोध

    Spread the love

    Spread the loveनगर पालिका के सात वार्ड सदस्यों के लिए 56.62 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। नगर क्षेत्र में सात वार्ड के लिए 15 लाेगों ने…


    Spread the love