पहली बार देवभूमि का संदेश लेकर राम बारात में शामिल होंगे सीएम पुष्कर धामी।

पहली बार देवभूमि का संदेश लेकर राम बारात में शामिल होंगे सीएम पुष्कर धामी
दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी रामलला के दरबार में लगाएंगे हाजिरी

अयोध्या। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी आज पहली बार दो दिवशीय दौरे पर अयोध्या पहुंचेंगे। जहां श्री रामलला के दरबार में दर्शन पूजन के बाद सरयू नदी के दूसरे छोर स्थित विक्रमजोत क्षेत्र में दिल्ली सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है अयोध्या के नया घाट क्षेत्र स्थित यात्री निवास में रात में रुकने की भी व्यवस्था बनाई गई है।
अयोध्या में चल रहे मंदिर निर्माण के बीच रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी लगभग 2:45 मिनट पर अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से निकलकर 3:15 पर अयोध्या नया घाट क्षेत्र स्थित सरयू होटल यात्री निवास पर कर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे। 4.30 मिनट पर नया घाट से चलकर राम जन्मभूमि तक जाने वाली राम बरात में शामिल होंगे इस दौरान हनुमानगढ़ी व श्रीरामलला का दर्शन पूजन भी करेंगे। जिसके के बाद दिल्ली सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित भूमि पूजन के कार्यक्रम में आयोजित भजन संध्या स्थल में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद अयोध्या सरयू तट स्थित सरयू होटल यात्री निवास में रात्रि विश्राम करेंगे । दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे पुनः भूमि पूजन के दौरान यज्ञ में शामिल होकर आहुति देंगे। और 11:20 पर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

और पढ़े  भराड़ीसैंण: गैरसैंण में जुड़ा नया अध्याय, सीएम धामी के नेतृत्व में एक साल में हुए 2 विधानसभा सत्र
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…