अयोध्या: 5 दिन बाद भी नहीं खुला मार्ग, जाम से परेशान राहगीर

Spread the love

जीआईसी ओवरब्रिज के निकट चल रहे निर्माण कार्य के कारण बंद किए गए मार्ग को पांच दिन बाद भी नहीं खोला गया। मार्ग बंद होने से रिकाबगंज और पोस्टमार्टम हाउस की ओर जाने वाला वैकल्पिक रास्ता अत्यधिक दबाव में आ गया, जिससे दिन भर लंबा जाम लगा रहा और वाहन रेंगते नजर आए। इससे शहर में यातायात व्यवस्था एक बार फिर चरमराती नजर आई।यह मार्ग जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, बैंकों और बाजारों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। इससे मरीजों, कर्मचारियों और आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन और सिविल लाइन जाने वाले यात्रियों को भी इसी मार्ग से गुजरना पड़ा, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। जाम के कारण एंबुलेंस तक प्रभावित हुईं और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में घंटों का समय लग गया।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर मार्ग खोलने तथा वैकल्पिक यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

 

पुलिस अधीक्षक यातायात एपी सिंह ने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण जाम न लगे इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है जाम की स्थिति से निदान के लिए यातायात पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। संबंधित विभाग से वार्ता कर जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के अपील की गई है।

पांच मिनट का सफर, आधे घंटे में हो रहा पूरा
जीआईसी और पुष्पराज चौराहे से मार्ग बंद होने के कारण इस प्रमुख रास्ते पर दिन भर लंबा जाम लगा रहा । जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, बैंक और दुकानों तक पहुंचने वाले लोग जाम में फंसकर परेशान रहे। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को सबसे अधिक कठिनाई उठानी पड़ी, वहीं व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने से कारोबार भी प्रभावित हुआ। रिकाबगंज निवासी रामनारायण ने बताया कि रोजाना का पांच मिनट का सफर अब आधे घंटे में पूरा हो रहा है। अस्पताल जा रही सीमा देवी ने कहा कि मरीज को लेकर जाम में फंसना ।

रेल यात्रियों को रही मुश्किल
जीआईसी से पुष्पराज चौराहे की ओर जाने वाला मार्ग बंद होने से ओवरब्रिज से पोस्टमार्टम हाउस की ओर जाने वाले वैकल्पिक रास्ते पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया। रेलवे स्टेशन और सिविल लाइन की ओर जाने वाले यात्री भी इसी मार्ग से गुजरते रहे, जिससे पूरे दिन लंबा जाम लगा रहा और कई बार यातायात पूरी तरह थम गया। रेलवे स्टेशन जा रहे यात्री अजय कुमार ने बताया कि घर से पहले ही देर से निकले लगा कि घर से दूरी कम होने के कारण जल्दी पहुंच जाएंगे पर जाम ने दिक्कत बढ़ा दिया

और पढ़े  वर्दी की बर्बरता: वारंटी समझ गलत युवक को उठाया, बेरहमी से पीटकर किया अधमरा, कैबिनेट मंत्री तक पहुंचा मामला

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर में पहली बार बनेगा CEO पद, 2500 कर्मचारियों की होगी जिम्मेदारी,साथ ही मिलेंगे ये नए अधिकार

    Spread the love

    Spread the loveश्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पहली बार नियुक्त होने वाले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को मंदिर के प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन की व्यापक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ट्रस्ट का…


    Spread the love

    प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में HC में सुनवाई जारी, शाम तक आ सकता है आदेश

    Spread the love

    Spread the loveहाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के मामले में गंभीर संवैधानिक प्रश्न उठाए हैं।…


    Spread the love