Wedding: सज चुका है मंडप, कुछ घंटों में एक-दूसरे के जीवनसाथी बनेंगे विजय-रश्मिका

Spread the love

फैंस के सबसे चहेते कपल ‘विरोश’ यानी विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना आज हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। दोनों की ग्रैंड वेडिंग में अब सिर्फ कुछ ही घंटों का समय बाकी रह गया है। झीलों की नगरी उदयपुर में दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थामेंगे। बीते तीन दिनों से दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन और मस्ती चल रही है। वहीं बीते बुधवार यानी 25 फरवरी को रश्मिका और विजय के गालों पर हल्दी लग कर शादी का आगाज भी हो चुका है। अब बस देरी है तो सात फेरों की, जो कुछ ही घंटों में होने वाले हैं।

 

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding Couple Ready To Tie Knot Today In Udaipur After Haldi Sangeet

 

दो परंपराओं से होगी शादी
विजय और रश्मिका अपनी-अपनी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का सम्मान करते हुए दो अलग-अलग कल्चर से शादी की रस्मों को करेंगे। समारोहों में तेलुगु और कोडवा परंपराओं की झलक मिलेगी। पहला समारोह पारंपरिक तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार होगा, जिसे विजय देवरकोंडा का परिवार मानता है। इसके बाद गुरुवार शाम को कोडवा संस्कृति के तहत शादी की रस्में की जाएंगी। रश्मिका कोडवा संस्कृति से आती हैं।

एक दिन पहले ही पहुंच चुके हैं पंडित जी
इस ग्रैंड शादी के लिए पंडित जी भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। कल ही पंडित जी के उदयपुर पहुंचने का वीडियो सामने आया था। शादी में तेलुगू और कोडावा रीति-रिवाजों का पालन किया जाएगा।

 

दूल्हा-दुल्हन को लग चुकी है हल्दी
बीते बुधवार यानी 25 फरवरी को दिन में विजय और रश्मिका की हल्दी हुई। जिसकी सजावट की तस्वीरें काफी वायरल हुईं। बाद में शाम को कपल ने खुद भी फैंस को अपनी हल्दी की झलक दिखाई। जहां फूल के आकार वाले एक कार्ड पर Rushie’ जो रश्मिका का निकनेम है लिखा था। जबकि दूसरे पर ‘Vijay’ लिखा था। ताजे लिली, गुलाब और गेंदा के फूलों के बीच सजे ये नेमप्लेट सजावट में एक रोमांटिक फीलिंग्स को जोड़ते हैं।

और पढ़े  Trump- महिला पत्रकार के होर्मुज से जुड़े सवाल पर भड़के ट्रंप, कहा- बाहर जाओ, भारत से क्या कनेक्शन?

 

 

पूल पार्टी से लेकर वॉलीबॉल मैच और विरोश प्रीमियर लीग तक, ऐसे रहे प्री-वेडिंग कार्यक्रम
विरोश के प्री-वेडिंग फंक्शन या यूं कहें कि प्री-वेडिंग मस्ती शादी से तीन दिन पहले ही शुरू हो गई थी। 23 फरवरी को कपल ने पूल पार्टी से लेकर ग्रैंड कैंडललाइट डिनर और वॉलीबॉल मैच खेला था। इसके बाद 24 फरवरी को विरोश प्रीमियर लीग किया गया, जहां दूल्हा-दुल्हन की टीमों ने हाथ में गेंद और बल्ला थामा। वहीं कपल ने अपनी शादी में पहुंचने वाले गेस्ट को भी हैंड रिटेन नोट दिया, जो उनकी मेहमाननवाजी को दर्शाता है।


Spread the love
  • Related Posts

    महिलाओं की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता, बंगाल में अमित शाह बोले- भय जाने वाला है, भरोसा आने वाला है

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। पहले चरण में हुए रिकॉर्ड मतदान ने जहां चुनावी मुकाबले को नया मोड़ दिया है, वहीं…


    Spread the love

    दमदम की रैली- PM मोदी का ममता पर तंज, बोले- बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है TMC का दीया

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के दमदम में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी, कल पहले चरण के मतदान…


    Spread the love