नैनीताल हाईकोर्ट- उत्तराखंड बार काउंसिल: 11606 मतों की गिनती पूरी, दून के राकेश गुप्ता, नैनीताल के डीके शर्मा ने बनाई बढ़त

Spread the love

त्तराखंड बार काउंसिल की 23 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए हुए मतदान की गिनती के चौथे दिन के बाद देहरादून के राकेश गुप्ता और नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा बढ़त बनाते हुए पहले और दूसरे नंबर पर चल रहे हैं दोनों को ही प्रथम वरीयता के चार सौ से अधिक मत मिले हैं। चंद्रशेखर जोशी 348, हरि सिंह नेगी 333, कुलदीप कुमार 302 मतों के साथ पहले पांच स्थानों पर हैं।

 

अब तक 11606 मतों की गिनती हो चुकी है जिनमें 831इनवैलिड थे इस प्रकार कुल 10775 वैलिड वोट रहे। अब केवल खटीमा के लगभग 250 वोट गिने जाने हैं। इसके बाद आवश्यकतानुसार द्वितीय वरीयता के वोट गिने जाएंगे।

शुक्रवार से नैनीताल क्लब में शुरू हुई

मतों की गिनती सोमवार को भी जारी रही। अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, डीडीहाट के जिला व मुंसिफ न्यायालयों सहित नैनीताल, देहरादून, रूड़की, हरिद्वार, हल्द्वानी, उधम सिंह नगर, रामनगर, कोटद्वार, पौड़ी आदि के प्रथम वरीयता मत गिने जा चुके हैं। केवल खटीमा के वोट गिने जाने शेष हैं।

मतगणना अहमदाबाद से बुलाये गए विशेषज्ञ भवान सेठ कॉलेज ऑफ साइंसेज के प्रिंसिपल व गणितज्ञ प्रो.एचएस पटेल, रिटायर्ड प्रोफेसर बीपी ठक्कर आदि की देखरेख में की जा रही है। मुख्य चुनाव अधिकारी इलाहबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राम औतार सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी उपाध्याय भी मतगणना स्थल पर मौजूद रहे।

आज से होगी द्वितीय वरीयता मतों की गिनती

बार काउंसिल के प्रभारी सचिव विजय सिंह के अनुसार पहले चरण में सभी स्थानों के मतों के प्रथम वरीयता की गिनती आज पूरी हो जाएगी जिसके बाद क्रमशः द्वितीय वरीयता, तृतीय वरीयता, चतुर्थ वरीयता आदि की गिनती होगी।

और पढ़े  देहरादून: उत्तराखंड जल्द घोषित होगा पूर्ण साक्षर राज्य, 98 % से अधिक साक्षरता दर, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

 

यह रहेगा जीत का फार्मूला

 

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड में कुल 23 पदों के लिए चुनाव हुआ है, इसमें अब तक प्रथम वरीयता के लगभग 10775 वैलिड मत गिने जा चुके हैं जबकि लगभग 250 मत शेष हैं। कुल लगभग 11 हजार वोट हो जाएंगे। काउंसिल के नियमानुसार जीत के लिए प्रथम वरीयता के कुल वैध वोटों को कुल पदों में एक जोड़कर प्राप्त संख्या से डिवाइड किया जाता है। इस प्रकार 11 हजार को 24 से डिवाइड करने पर प्राप्त 458 अनुमानित जादुई आंकड़ा होगा। इतने प्रथम वरीयता वोट पाने वाला प्रत्याशी निर्वाचित माना जाएगा। शेष के लिए द्वितीय वरीयता के मतों के आधार पर निर्णय होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार भूमि घोटाला: सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व MNA की बर्खास्तगी व तत्कालीन DM पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति

    Spread the love

    Spread the loveभ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है।…


    Spread the love

    चंपावत-लोहाघाट NH पर हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत, महिला व दो मासूम बच्चे घायल

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बापरू के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौके पर…


    Spread the love