देहरादून: दून रेलवे स्टेशन पर नंदा देवी एक्सप्रेस के चार पहिये पटरी से उतरे..

Spread the love

देहरादून रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे नंदा देवी एक्सप्रेस में लगे अतिरिक्त कोच के चार पहिए पटरी से उतर गए। हादसा तब हुआ जब ट्रेन दीवार से टकरा गई। घटना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मंडल से कई अधिकारी देहरादून पहुंच गए, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक देहरादून रेलवे स्टेशन पर मौजूद अतिरिक्त कोच नंदादेवी एक्सप्रेस में लगाए गए थे। रूट से वापस लौटने के बाद कुल 11 अतिरिक्त कोच में से 10 को खड़ा करने के लिए ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच पर गई थी। शंटिंग मास्टर की ओर से लोको पायलट को सही जानकारी न दिए जाने से ट्रेन दीवार से टकरा गई। लोको पायलट स्थिति को संभालता तब तक कोच के चार पहिए पटरी से उतर गए।

घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। रेलवे ने घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए मुरादाबाद मंडल से अधिकारियों को जांच के लिए भेजा है। नाम न छापने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि इसमें शंटिंग मास्टर के नशे में होने की भी बात सामने आयी है। वह लोको पायलट को नहीं बता पाया कि पीछे कितनी जगह है, ऐसे में लोको पायलट ट्रेन को नहीं रोक सका। कोच को लिफ्ट करने के लिए देर रात तक मशक्कत जारी रही।

घटना से कई ट्रेनें प्रभावित
देहरादून रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पटरी से उतरने से कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। मसूरी एक्सप्रेस और कुंभ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देरी से रवाना हुईं। घटना के बाद पटरी से उतरे ट्रेन के कोच को लिफ्ट करने के लिए हरिद्वार से स्पेशल ट्रेन को बुलाया गया। ऐसे में देहरादून से चलने वाली ट्रेनों को रोकना पड़ा। उन्हें तभी ग्रीन सिग्नल दिया गया जब स्पेशल ट्रेन देहरादून पहुंच गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई है।

और पढ़े  देहरादून- वीकेंड पर दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम, फंसे रहे वाहन, घंटों में पूरा हुआ 20 मिनट का सफर

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल: सड़े-गले बिस्तर…जंग लगे ताले, रैमजे अस्पताल की दुर्दशा देख सांसद भी रह गए दंग, फिर मंत्री को किया फोन

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल शहर के बीचों-बीच स्थित 27 एकड़ के विशाल परिसर, दर्जनों चिकित्सक व कर्मचारी आवास, मेस, लाउंड्री सहित तमाम सुविधाओं से युक्त विशाल और ऐतिहासिक रैमजे (जीबी पंत)…


    Spread the love

    हरिद्वार भूमि घोटाला: सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व MNA की बर्खास्तगी व तत्कालीन DM पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति

    Spread the love

    Spread the loveभ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है।…


    Spread the love