नैनीताल- गर्भवती से मारपीट के 2 आरोपियों को छह-छह माह की सजा, जुर्माना भी लगाया

Spread the love

 

 

नैनीताल के न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज जूनियर डिविजन उर्वशी रावत की अदालत ने बड़ौन खनस्यू में 19 जून 2023 को घास काटने के दौरान हुए विवाद में गर्भवती से मारपीट के दो आरोपियों पर दोष सिद्ध किया है। न्यायालय ने आरोपी चंदन सिंह और उनके पुत्र हरीश उर्फ हरेंद्र सिंह को छह-छह माह के कारावास की सजा सुनाने के साथ तीन-तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

 

अभियोजन की ओर से न्यायालय में बताया गया कि घटना के दिन आरोपियों ने शिकायतकर्ता नैन राम की गर्भवती पत्नी नंदी देवी को चार मीटर गहरी खाई में फेंक दिया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल पीड़िता को पहले ओखलकांडा अस्पताल ले जाया गया जहां से हल्द्वानी रेफर किया गया। अभियोजन ने नौ गवाह पेश किए। इनमें पीड़िता नंदी देवी, उनकी पुत्री और बहू, चिकित्सक और विवेचक शामिल रहे। अदालत ने आरोपियों को धारा 323 के तहत छह-छह माह का कारावास और एक-एक हजार रुपये जुर्माना, धारा 325 के तहत प्रत्येक आरोपी को एक वर्ष का कारावास और दो-दो हजार रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माना न देने पर दस दिन व बीस दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषियों को जिला कारागार भेजने का आदेश दिया।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड बजट सत्र- दूसरे दिन चार अध्यादेश व 11 विधेयक पेश, विपक्ष का हंगामा, 5 बार स्थगित हुई कार्यवाही
  • Related Posts

    हल्द्वानी:- दिव्य ज्योति महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा किया गया एक दिवसीय विचार गोष्टी एवं सन्मान समारोह कार्यक्रम

    Spread the love

    Spread the love     आज दिनाँक 13 मार्च दिन शुक्रवार को दिव्य ज्योति महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा महिला दिवस एवं महिला पखवाड़ा के अंतर्गत एक दिवसीय विचार…


    Spread the love

    हल्द्वानी: Cylinder Shortage- व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने पर सुशीला तिवारी अस्पताल की कैंटीन हुई बंद, लकड़ी पर बन रहा भोजन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति ठप होने के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीजों के भोजन के लिए संकट पैदा हो गया है। यहां संचालक ने सार्वजनिक…


    Spread the love