नैनीताल- शारदा वन रेंज में लकड़ी बीनने गई महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला

Spread the love

 

नकपुर शारदा वन रेंज में जलौनी लकड़ी बीनने गई एक महिला पर हाथी ने हमलाकर उसे कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। साथी महिलाओं ने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। वन कर्मियों ने बमुश्किल हाथी को घटनास्थल से भगाया। इस घटना के बाद से रेंज से सटे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। प्रशासन ने घटनास्थल से महिला का शव उप जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरी शोक संवेदना जताई है। उन्होंने प्रशासन को पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता के निर्देश दिए हैं।

 

वन विभाग के अनुसार माधुरी देवी (45) पत्नी भूप राम निवासी वार्ड संख्या 5, नई बस्ती बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी महिला नथिया, बबलू, शारदा, सुरनिया और गुड्डी के साथ शारदा रेंज के द्वान बीट ककराली क्षेत्र में जलौनी लकड़ी बीनने गई थीं। दोपहर करीब दो बजे अचानक वहां पहुंचे हाथी ने उन पर हमला कर दिया। टस्कर के हमलावर होते ही महिलाएं जान बचाने के लिए भागने लगीं।

इस बीच माधुरी को हाथी ने कुचल दिया। इससे अन्य महिलाओं में दहशत फैल गई और उन्होंने शोर मचाया। पास में मौजूद वनकर्मी मुकेश तड़ागी, मुलकी राजा आदि मौके पर पहुंचे और हो-हल्ला कर हाथी को भगाया। सूचना मिलते ही एसडीएम अनुराग आर्य, सीओ वंदना वर्मा और शारदा रेंजर सुनील शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल भी अस्पताल पहुंचे और मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना जताई। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से परिजनों को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। अभी तत्काल तीन लाख रुपये दिए जा रहे हैं।

महिला के रिश्तेदार उमेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार में रोडवेज से सेवानिवृत्त पति भूप राम, पुत्र सूरज, नितिन, अर्जुन और पुत्री प्रगति है। वहीं डीएफओ हल्द्वानी कुंदन कुमार ने अस्पताल पहुंचकर मृतका के पति भूप राम को तीन लाख चेक सौंपा और देर शाम घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

और पढ़े  हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला-: आज SC में  सुनवाई, पुलिस सतर्क, एसपी ने ड्रोन के जरिये निगरानी के दिए निर्देश


वन निगम डिपो से करीब 400 मीटर की दूर हमला किया
शारदा वन रेंज में हाथियों का जमावड़ा अधिक हो रहा है। हाथी काॅरिडोर में शारदा नदी के पार नेपाल की ओर आबादी होने से हाथी शारदा रेंज से आगे नहीं जा पा रहे हैं। रेंज में अधिक समय तक विचरण से अक्सर उनके हमलावर होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ताजा घटना वन निगम डिपो से महज 400 मीटर दूरी पर हुई है। इस घटना के बाद से डिपो से सटे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। बता दें कि बीती 29 जनवरी की रात को वन निगम डिपो और शारदा वन रेंज कार्यालय परिसर में भी हाथी घुस आया था जिसे बमुश्किल भगाया गया था। नवंबर 2025 में रेंज के उत्तरी गुलियापानी में चारा पत्ती बीनने गई बिचई निवासी गौरी देवी को भी हाथी ने हमला कर घायल कर दिया था। फरवरी 2025 में रेंज के द्वान चौकी के पास हाथी ने वनकर्मियों को दौड़ाया था। तब भागते समय वनकर्मी चतुर सिंह बाइक से गिरकर घायल हो गया था।


Spread the love
  • Related Posts

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    हल्द्वानी / बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला-: पुनर्वास के सवाल पर SC ने कहा- शिविर लगाएं, 31 मार्च तक तलशे पात्र

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे जमीन मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य की तरफ से अधिवक्ताओं के तर्क को सुना। इसके साथ ही याचिका डालने वाले अधिवक्ताओं को भी…


    Spread the love