हल्द्वानी: होटल में ठहरे युवक के पास मिला तमंचा बरामद, तलाशी के दौरान मिला था एके-47 का कारतूस

 

ल्द्वानी में चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली क्षेत्र के टनकपुर रोड स्थित होटल कैलाश व्यू में ठहरे युवक से एक तमंचा और 3 कारतूस मिले हैं। आरोपी पंकज सिंह बिष्ट निवासी चमोली के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डीजीपी के निर्देश पर पुलिस सत्यापन और चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी कोतवाली की पुलिस टीम बुधवार शाम राजपुरा रेलवे क्रॉसिंग पार कर टनकपुर रोड स्थित होटल कैलाश व्यू पहुंची। टीम ने रूम नंबर 205 का दरवाजा खुलवाया। हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि बाहर आकर युवक ने अपना नाम पंकज सिह बिष्ट (31 वर्ष) निवासी ग्राम मोल्टा थाना जोशीमठ जिला चमोली बताया। आईडी मांगने पर उसने आयुष्मान कार्ड दिखाया। आधार कार्ड मांगने पर उसने बैग में रखे पर्स को निकाला। इसमें पहचान संबंधी दस्तावेज और नकदी मिली। शक होने पर टीम ने जब बैग को चेक किया। बैग में मौजूद नीले रंग की पन्नी में 12 बोर का तमंचा और तीन कारतूस मिले। एक कारतूस पर आरसी 12 इटली लिखा था। पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल को जब्त किया है।

युवक से तमंचे की खरीद समेत अन्य बिंदुओं पर पूछताछ हो रही है। बनभूलपुरा में घर से मिले दो तमंचे और एके 47 के कारतूस की भी जांच चल रही है। सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। मंजुनाथ टीसी, एसएसपी

और पढ़े  गौरीकुंड-केदारनाथ: चीरबासा पैदल मार्ग बहाल, 2 हजार तीर्थयात्री धाम रवाना, संवेदनशील स्थानों पर कर्मचारी तैनात
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…