वरमाला से पहले नाबालिग लड़की का विवाह रोका, दुल्हन के जीजा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लौटाई बरात

Spread the love

पाबंदी होने के बाद भी नाबालिग लड़कियों की शादी पर विराम नहीं लग पा रहा है। इसका ताजा उदाहरण बबीना थाना क्षेत्र के गांव में देखने को मिला। यहां ललितपुर से बरात लेकर आया बालिग दूल्हा नाबालिग लड़की से शादी करने जा रहा था। दुल्हन के जीजा की सूचना पर पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंची। बाल विवाह रुकवाया गया। बरात लौट गई। अगले दिन नाबालिग के परिजनों को बाल कल्याण समिति में पेश किया गया। उन्हें समझाया गया कि उम्र पूरी होने पर बेटी का विवाह सामूहिक विवाह योजना में करा दें।

बबीना थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 फरवरी को 16 साल की लड़की का विवाह कराया जा रहा था। मामले की सूचना हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी गई। कंट्रोल रूम लखनऊ की सूचना पर पुलिस और चाइल्डलाइन टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर कुछ ही देर में वरमाला होने वाली थी। तभी शादी रुकवा दी गई। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा, सदस्यगण परवीन खान, कोमल सिंह, दीप्ति सक्सेना व हरिकृष्ण सक्सेना ने परिजनों को समझाया कि नाबालिग का विवाह करना अपराध है। इसमें सजा हो सकती है और बेटी का भविष्य भी बर्बाद हो सकता है।

बेटी की मां ने कहा – मुझे गंभीर बीमारी, इसलिए कर रही थी शादी
समिति के समक्ष नाबालिग लड़की की मां ने अपना दर्द बयान किया। उसने बताया कि आए दिन उसकी तबीयत खराब रहती है। इसलिए सोचा की अंतिम सांस लेने से पहले बेटी के हाथ पीले हो जाएं तो आत्मा को शांति मिलेगी।

अब तक रुकवा चुके हैं आठ विवाह
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में नाबालिग आठ लड़कियों की शादी रुरकवाई जा चुकी है। इसमें शाहजहांपुर, गरौठा, रक्सा, बड़ागांव, मऊरानीपुर की दो, गुरसराय, बबीना में शादी कराई जा रही थी, उन्हें रोका गया है।

यह है नियम
बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रावधान है कि अगर कोई माता-पिता अपनी नाबालिग बेटी की शादी करते हैं तो कठोर कारावास और जुर्माना भी हो सकता है। कार्रवाई के दौरान बरात में शामिल लोग, बैंड ,टेंट हाउस यहां तक कि मैरिज हाउस वालों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

और पढ़े  पान मसाला कारोबार में 185 करोड़ की टैक्स चोरी, चित्रकूट-बांदा में छापेमारी, 17 गिरफ्तारियां

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस…


    Spread the love

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love