बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा- दिल्ली पुलिस ने पकड़े 8 संदिग्ध, ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से जुड़े तार

Spread the love

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। छह संदिग्धों को तमिलनाडु और दो को पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया। इनपर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर भारत में एक बड़ी आतंकी साजिश रचने का आरोप है। आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा है। इन संदिग्धों के पास से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसकी जांच की जा रही है।

 

खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यह बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये संदिग्ध भारत में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इन संदिग्धों के तार पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े होने की आशंका है, जो लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रही है। इसके अलावा, बांग्लादेशी आतंकी संगठनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार संदिग्धों के पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इन उपकरणों का उपयोग आतंकी संगठनों के समर्थन में संदेश फैलाने और संदिग्ध हैंडलर्स के संपर्क में रहने के लिए किया जा रहा था। दिल्ली पुलिस इन मोबाइल फोन और सिम कार्ड की गहन जांच कर रही है ताकि इनके नेटवर्क, संपर्कों और साजिश के पूरे ताने-बाने का पता लगाया जा सके।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन संदिग्धों द्वारा एक बड़ी आतंकवादी साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इन लोगों को आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकी समूहों से निर्देश और सहायता मिल रही थी। इनका उद्देश्य भारत में शांति भंग करना और बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाना था।

और पढ़े  सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर होगा मंथन, कुछ देर में विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की अहम बैठक

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ‘तमिलनाडु से मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल नाम के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो असामाजिक गतिविधियों में शामिल हैं। वे पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट कर रहे थे। 2 आरोपियों को उथुकुली से, 3 को पल्लडम से और एक को तिरुमुरुगनपूंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया।’

पुलिस ने बताया, वे फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करके अपनी पहचान छिपाकर गारमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। ऑपरेशन के दौरान आठ मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए। सभी आरोपियों को ट्रेन से दिल्ली लाया जा रहा है, जांच जारी है। इन आरोपियों पर आतंकवादियों की मदद करने का शक है, उन्होंने कई शहरों की रेकी की थी। दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाए गए थे।


Spread the love
  • Related Posts

    न्यायाधिकरणों में नियुक्तियों के लिए बनेगा राष्ट्रीय आयोग, अगले सप्ताह लोकसभा में आएगा विधेयक

    Spread the love

    Spread the loveविभिन्न न्यायाधिकरणों के अध्यक्षों और सदस्यों के चयन के लिए एक आयोग गठित करने वाला विधेयक अगले सप्ताह लोकसभा में पेश किया जाएगा। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के…


    Spread the love

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद दो किलोमीटर लंबा भीषण जाम, रेंगते दिखे वाहन

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर के शहरों में सफर करने वाले लोगों के लिए आज का दिन भारी परेशानियों भरा रहा। झमाझम बारिश और कांवड़ यात्रा के…


    Spread the love