Wedding: शादी के बंधन में बंधे शिखर धवन और सोफी, गब्बर की दुल्हनिया की तस्वीर?

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है। ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन ने शनिवार को अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं सोफी शाइन के साथ निजी समारोह में सात फेरे लिए। शादी का कार्यक्रम बेहद सादगी और करीबी दोस्तों तथा परिवार की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

 

2025 में सार्वजनिक किया था रिश्ता
धवन और सोफी पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को साल 2025 में सार्वजनिक किया था। दोनों को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी। शादी से पहले धवन ने अपने संगीत समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, ‘संगीत नाइट…लगभग धवन’ इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे थे।

Shikhar Dhawan Marries Sophie Shine Yuzvendra Chahal shares wedding photos and videos

चहल ने साझा की धवन और सोफी की शादी की तस्वीरें
इस खास मौके पर धवन के पूर्व साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने भी सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। धवन और सोफी ने इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की थी। उस समय धवन ने लिखा था, ‘एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने। हमारी सगाई के लिए प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए शुक्रगुजार हैं।’ अब शादी के बाद फैंस ‘गब्बर’ और उनकी दुल्हनिया की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

और पढ़े  PM मोदी का यह वाक्य और फिर सन्नाटा, फेंटे जाएंगे मंत्रालय, शिक्षा विभाग पर खास फोकस
  • Related Posts

    दिल्ली इमारत हादसे को लेकर HC में याचिका, आज ही हो सकती है सुनवाई

    दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे पर हाई कोर्ट तत्काल सुनवाई के लिए राजी हो गया है. सोमवार (7 सितंबर) को एक वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस…

    सीडीएससीओ की जांच में 199 दवाओं के नमूने जांच में फेल,एक नकली मिला

    जिस दवा के भरोसे मरीज बीमारी से लड़ता है, अगर उसमें जरूरी दवा की मात्रा ही बहुत कम हो तो इलाज का असर भी सवालों के घेरे में आ जाता…