Accident: दिल्ली में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार ने ली डिलीवरी बॉय की जान,चालक गिरफ्तार

श्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक कंपनी के एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना सुबह करीब तीन बजे हुई। मृतक की पहचान रघुवीर नगर निवासी हेम शंकर के रूप में हुई है, जो एक नामी कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही एक कार ने पीछे से हेम शंकर की स्कूटी को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

तिलक नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत घायल हेम शंकर को नजदीकी दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि घटना के संबंध में एक चश्मदीद गवाह भी मौजूद है, जिसने कार द्वारा पीछे से टक्कर मारने की पुष्टि की है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है।

पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार चालक की पहचान नजफगढ़ निवासी मोहित कुमार के रूप में की है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहित कुमार दिल्ली नगर निगम में एक ठेकेदार के तौर पर कार्यरत है।

और पढ़े  दिल्ली: 11 साल में 13वीं बार मेट्रो में सफर पर निकले पीएम मोदी, छात्रों और यात्रियों से की बातचीत
  • Related Posts

    दिल्ली इमारत हादसे को लेकर HC में याचिका, आज ही हो सकती है सुनवाई

    दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे पर हाई कोर्ट तत्काल सुनवाई के लिए राजी हो गया है. सोमवार (7 सितंबर) को एक वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस…

    सीडीएससीओ की जांच में 199 दवाओं के नमूने जांच में फेल,एक नकली मिला

    जिस दवा के भरोसे मरीज बीमारी से लड़ता है, अगर उसमें जरूरी दवा की मात्रा ही बहुत कम हो तो इलाज का असर भी सवालों के घेरे में आ जाता…