Accident: दिल्ली में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार ने ली डिलीवरी बॉय की जान,चालक गिरफ्तार

Spread the love

श्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक कंपनी के एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना सुबह करीब तीन बजे हुई। मृतक की पहचान रघुवीर नगर निवासी हेम शंकर के रूप में हुई है, जो एक नामी कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही एक कार ने पीछे से हेम शंकर की स्कूटी को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

तिलक नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत घायल हेम शंकर को नजदीकी दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि घटना के संबंध में एक चश्मदीद गवाह भी मौजूद है, जिसने कार द्वारा पीछे से टक्कर मारने की पुष्टि की है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है।

पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार चालक की पहचान नजफगढ़ निवासी मोहित कुमार के रूप में की है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहित कुमार दिल्ली नगर निगम में एक ठेकेदार के तौर पर कार्यरत है।

और पढ़े  PM मोदी के नाम 5वां कीर्तिमान, जानें क्या उपलब्धि हासिल की, नेहरू-इंदिरा के ये दो रिकॉर्ड अभी दूर

Spread the love
  • Related Posts

    कांग्रेस: खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक, राजनीतिक रणनीति पर चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान…


    Spread the love

    Rajya Sabha-: नाम वापसी की अंतिम तारीख आज, कितने उम्मीदवार निर्विरोध होंगे निर्वाचित? जानें..

    Spread the love

    Spread the loveराज्यसभा चुनाव के लिए आज नाम वापसी की अंतिम तारीख हैं। यानी उम्मीदवार आज अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी।…


    Spread the love