ऋषिकेश- 200 तीर्थयात्रियों को लेकर रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, 10 दिन में कराएगी कई तीर्थों के दर्शन

योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से आज भारत गौरव ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन में योगनगरी ऋषिकेश और हरिद्वार से 200 तीर्थयात्री रवाना हुए। यह ट्रेन नौ रात और 10 दिन में यात्रियों को गया, पुरी जगन्नाथ, कोणार्क मंदिर, कोलकाता, गंगासागर, बैजनाथ धाम, वाराणसी, अयोध्या की यात्रा कराएगी।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के उत्तर क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव ट्रेन बुधवार सुबह 9:25 बजे रवाना हुई।

 

इस ट्रेन में योगनगरी ऋषिकेश और हरिद्वार से 200 तीर्थयात्री सवार हुए। यह ट्रेन में योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ अयोध्या कैंट, काशी/बनारस पहुंचेगी।

इस ट्रेन से यात्री विष्णुपद मंदिर (गया), पुरी जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर (उड़ीसा), कोलकाता, गंगासागर, बैजनाथ धाम, काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), राम मंदिर, हनुमानगढ़ी सरयू आरती (अयोध्या) की यात्रा कर सकेंगे। इस ट्रेन की कुल 767 बर्थ हैं। जिसमें 02 एसी (कुल 49 सीटें), 03एसी (कुल 70 सीटें) स्लीपर क्लास की कुल 648 सीटें उपलब्ध हैं।

यात्रा के दौरान यात्रियों को नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन दिया जाएगा। एसी/ नॉन एसी बसों से स्थानीय स्तर पर भ्रमण कराया जाएगा।

और पढ़े  देहरादून: CM आवास कूच के दौरान पीआरडी जवानों ने तोड़ा बैरियर, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां
  • Related Posts

    लालकुआं: लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ, CM धामी ने प्रहलाद सिंह मेहरा के परिजनों को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री धामी सोमवार को करीब पौने तीन बजे बिंदुखत्ता पहुंचे। सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर में आयोजित लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया…

    मसूरी: नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर भड़के पर्यावरण मित्र, भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठे, लगाया जाम

    नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है। सोमवार को आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने कुलड़ी पुलिस चौकी…