देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे CM धामी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों का जाना हाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार रात राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। देर रात हुए इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में सक्रियता बढ़ गई। मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी, वार्डों, दवा वितरण केंद्र, स्वच्छता व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया।

 

और पढ़े  उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, इस महीने निकलेंगी समूह-ग की 2200 से ज्यादा भर्तियां, कैलेंडर जारी
  • Related Posts

    लालकुआं: लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ, CM धामी ने प्रहलाद सिंह मेहरा के परिजनों को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री धामी सोमवार को करीब पौने तीन बजे बिंदुखत्ता पहुंचे। सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर में आयोजित लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया…

    मसूरी: नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर भड़के पर्यावरण मित्र, भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठे, लगाया जाम

    नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है। सोमवार को आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने कुलड़ी पुलिस चौकी…