उत्तरकाशी- सुरंग के अंदर से गुजर रहा था बाइक सवार, मौत, परिजनों का कोतवाली में हंगामा

त्तरकाशी की तांबाखानी सुरंग के अंदर बीते बुधवार देर शाम को एक बाइक सवार की दुर्घटना में मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया।  जानकारी के अनुसार चुंगी बड़ेथी निवासी 33 वर्षीय नवीन राणा बीते देर शाम को करीब साढ़े आठ बजे तांबाखानी सुरंग से गुजर रहा था।

इसी वक्त बाइक  को अज्ञात कार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसको गंभीर चोटें आई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने घायल को सीपीआर देकर बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसने जल्द ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सुरंग में बिजली नहीं थी। सुरंग में बिजली गायब होने पर पालिका की लापरवाही को कोसा जा रहा है। कोतवाली निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि हादसा की वजह क्या रही, इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक मृतक का शव जिला अस्पताल से परिजनों ने नहीं उठाया है।

परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा
सुरंग के अंदर बाइक सवार की दुर्घटना में मौत मामले में परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जल्द से जल्द वाहन चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने की मांग की।
मृतक युवक के परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से टक्कर मारकर फरार चल रहे आरोपी चालक को पकड़ने की मांग रखी। घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस की ओर से गाड़ी का पता न लगाने पर मृतक के परिजन और गांववासी भड़क गए।

और पढ़े  हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस ने दावा किया कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…