असम की सियासत में यू-टर्न का दौर जारी- हिमंत सरमा का दावा- 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा

 

 

सम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को उनसे मुलाकात के बाद दी।मुख्यमंत्री सरमा गुवाहाटी के घोरामारा इलाके में स्थित बोरा के घर पहुंचे। इस दौरान बोरा की पत्नी और बेटे ने उनका ‘आरती’ से स्वागत किया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब बोरा ने एक दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

 

मुलाकात के बाद सरमा ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया भूपेन बोरा से बातचीत कर पार्टी में शामिल होने की औपचारिकताएं पूरी करेंगे। सीएम सरमा ने दावा किया कि भूपेन बोरा के भाजपा में आने से यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस अब हिंदुओं के लिए सही मंच नहीं रही है। उन्होंने कहा कि बोरा ने कांग्रेस में 32 साल तक संघर्ष किया, लेकिन उन्हें वह मौका नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी। भाजपा में उन्हें अपनी बात रखने और काम करने का बेहतर मंच मिलेगा।

कांग्रेस पर कसा तंज
सरमा ने यह भी कहा कि कांग्रेस को उन कारणों पर विचार करना चाहिए था, जिनकी वजह से बोरा ने पार्टी छोड़ी। हालांकि, बोरा के इस्तीफे को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अभी स्वीकार नहीं किया है। पार्टी उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है। इस बीच बोरा ने अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए समय मांगा है। इस घटनाक्रम के बाद असम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

 


बोरा के साथ कई कांग्रेसी नेता भाजपा में होंगे शामिल- सीएम सरमा

इतना ही नहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता भूपेन बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। सीएम सरमा ने बताया कि इस संबंध में औपचारिक तैयारियां की जा रही हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया इसकी प्रक्रिया तय करेंगे। उन्होंने कहा कि भूपेन बोरा के साथ कांग्रेस के कई अन्य नेता भी गुवाहाटी और नॉर्थ लखीमपुर में बीजेपी का दामन थामेंगे।

और पढ़े  बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

प्रियंका गांधी के असम दौर पर सरमा का तंज
गुवाहाटी में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के दौरे के असर को लेकर पूछे गए सवाल पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि क्यों? क्या वह यहां वोट देने आ रही हैं?सीएम सरमा ने आगे कहा कि असम के संदर्भ में वे खुद, भूपेन बोरा और दिलीप सैकिया बड़े नेता हैं। उनका इशारा था कि राज्य की राजनीति में स्थानीय नेताओं का ज्यादा प्रभाव है।

सीएम बोले- नितिन नवीन ने दी मंजूरी
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पहले ही भूपेन बोरा के पार्टी में शामिल होने को मंजूरी दे दी है और उनका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होना भूपेन बोरा के लिए घर वापसी जैसा होगा, क्योंकि यह ऐसी पार्टी है जहां साधारण पृष्ठभूमि से आए लोगों को सम्मान मिलता है। सीएम सरमा ने यह भी कहा कि भूपेन बोरा के भाजपा में आने से यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि कांग्रेस अब मुख्यधारा के असमिया लोगों की पार्टी नहीं रही है।

  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…