X: दुनियाभर में हुआ डाउन एक्स, एप और साइट दोनों में समस्या, महीनेभर में दूसरी बार ठप हुई सर्विस

Spread the love

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्स एक्स (X) की सर्विस सोमवार शाम 7 बजे दुनियाभर में अचानक ठप पड़ गई। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, भारत, यूएस, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग एक्स के डाउन होने की जानकारी दे रहे हैं। भारत में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत कई शहरों से 3,500 से ज्यादा यूजर्स ने एक्स यूज करने में परेशानी की शिकायतें की हैं।

 

यूजर्स को यह समस्या वेबसाइट और एप दोनों में आ रही है। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, लगभग 49% लोगों ने वेबसाइट में दिक्कत की जानकारी दी है। वहीं, 41% यूजर्स ने एप में समस्या की बात कही है। 10% यूजर्स ऐसे हैं जिन्हें फीड या टाइमलाइन लोड करने परेशानी हो रही है।

5 फरवरी को भी डाउन था एक्स
आपको बता दें कि इससे पहले 5 फरवरी को भी X शाम 4 बजे अचानक डाउन हो गया था। बता दें कि 5 फरवरी की सुबह, इंस्टाग्राम भी कुछ देर के लिए दुनियाभर में डाउन रहा। इस आउटेज का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर देखा गया जो कंप्यूटर या ब्राउजर के जरिए इंस्टाग्राम चलाने की कोशिश कर रहे थे।

2025 में कई बार ठप पड़े बड़े प्लेटफॉर्म्स
साल 2025 इंटरनेट और क्लाउड सेवाओं के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा। इस दौरान कई बड़े सोशल मीडिया और टेक प्लेटफॉर्म बार-बार आउटेज का शिकार हुए।

20 अक्तूबर को Amazon Web Services में आई बड़ी खराबी को साल का सबसे बड़ा आउटेज माना गया, जिससे नेटफ्लिक्स, स्नैपचैट और कई ई-कॉमर्स साइट्स करीब 15 घंटे तक प्रभावित रहीं।

18 नवंबर को Cloudflare की गड़बड़ी ने हजारों वेबसाइटों और एप्स को ठप कर दिया, यहां तक कि ChatGPT, परप्लेक्सिटी और X भी प्रभावित हुए।

और पढ़े  नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग के लिए दिल्ली में मिशन अनमोल को मंजूरी,बजट में की थी ये घोषणा

गेमिंग क्षेत्र में 7 फरवरी को Sony का प्लेस्टेशन नेटवर्क 24 घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहा। 12 जून को Google Cloud की समस्या से स्पॉटिफाई, डिस्कॉर्ड और ट्विच जैसी सेवाएं प्रभावित हुईं। वहीं Microsoft Azure को 9 और 29 अक्तूबर को दो बड़े आउटेज झेलने पड़े, जिससे दुनियाभर में एयरलाइंस और कारोबारी सेवाएं बाधित हुईं।

10 मार्च को X पर बड़ा आउटेज दर्ज हुआ, जिसकी भारत में 6 लाख से अधिक शिकायतें आईं। 15 अक्तूबर को YouTube भी वैश्विक स्तर पर ठप रहा। इसके अलावा स्नैपचैट, व्हाट्सएप, स्लैक और स्पॉटिफाई जैसी सेवाएं भी सालभर तकनीकी समस्याओं से जूझती रहीं।

इलॉन मस्क ने 2022 में संभाली X की कमान
27 अक्टूबर 2022 को दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter को 44 अरब डॉलर में खरीद लिया था, जिसे बाद इसका नाम बदलकर X (एक्स) रख दिया गया। भारतीय मुद्रा में यह सौदा आज के मूल्य के हिसाब से लगभग 3.84 लाख करोड़ रुपये के बराबर बैठता है।

डील पूरी होते ही मस्क ने बड़ा कदम उठाते हुए कंपनी के चार शीर्ष अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इनमें तत्कालीन सीईओ पराग अग्रवाल, वित्त प्रमुख नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव विजया गड्डे और सीन एडगेट शामिल थे।

इसके बाद 5 जून 2023 को लिंडा याकारिनो ने एक्स के नए सीईओ के रूप में पदभार संभाला। इससे पहले वह NBCUniversal में ग्लोबल एडवर्टाइजिंग एंड पार्टनरशिप की चेयरमैन रह चुकी थीं।


Spread the love
  • Related Posts

    गायिका आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

    Spread the love

    Spread the loveदिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। उनके निधन पर फिल्म, खेल और राजनीति जगत की हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं और दुख जता रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…


    Spread the love

    BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप,सभी सांसद 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहें,महिला आरक्षण पर चर्चा..

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने आगामी विशेष संसद सत्र को लेकर अपने सभी सांसदों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के लिए…


    Spread the love