IND vs PAK: पाकिस्तान पर भारत की बड़ी जीत, देशभर में जश्न का माहौल, हर शख्स की जुबां पर ‘भारत की माता की जय’

Spread the love

 

 

टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला एक बार फिर भावनाओं, रोमांच और गर्व से भर गया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को हुए इस हाई-वोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

 

ईशान किशन ने रखी जीत की नींव
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन यह फैसला उस पर भारी पड़ गया। युवा बल्लेबाज ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी ने भारतीय पारी की नींव मजबूत कर दी। निर्धारित 20 ओवरों में भारत ने सात विकेट पर 175 रन बनाए। हर चौके-छक्के के साथ स्टेडियम में बैठे भारतीय समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंचता गया।

 

भारतीय गेंदबाजों ने तोड़ी विपक्षियों की कमर
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत ही लड़खड़ा गई। पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सईम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा को आउट कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। शुरुआती दो ओवरों में तीन विकेट गिरते ही मैच का रुख साफ हो गया। हालांकि, उस्मान खान ने 44 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से कोई खास साथ नहीं मिला। सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और पूरी टीम 18 ओवर में 114 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से हार्दिक, बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को एक-एक सफलता मिली।

और पढ़े  IPL 2026 का फाइनल आज- जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा, जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी

हर दिल में गूंजा- ‘भारत माता की जय’
इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचते हुए सुपर-8 में प्रवेश कर गई। यह मौजूदा टूर्नामेंट में भारत की लगातार तीसरी जीत है। मैदान में मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक हर ओर तिरंगा लहराता नजर आया और हर शख्स की जुबां पर एक ही नारा गूंजा ‘भारत माता की जय।’ यह सिर्फ एक मैच की जीत नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और गर्व की जीत बन गई।


Spread the love
  • Related Posts

    आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए आज हो सकता है टीम का एलान, सूर्यकुमार से छिनेगी कप्तानी?

    Spread the love

    Spread the loveआयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए आज भारतीय टीम का एलान संभव है। मुंबई में अजीत अगरकर की अगुआई वाली पुरुष चयन समिति की बैठक होनी है जिसके…


    Spread the love

    आईपीएल 2026- साल 2008 से लेकर 2026 तक जानें कौन सी टीम ने किसे हराकर जीती ट्रॉफी, कौन रहा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?

    Spread the love

    Spread the love  आईपीएल 2026 का कारवां अपने मुकाम पर पहुंच गया। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने…


    Spread the love