IND vs PAK: टी20 में भारत ने पाकिस्तान पर लगाया जीत का छक्का, गेंदबाजों का रहा बोलबाला

भारत ने पाकिस्तान को हराया

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। वहीं, इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंच गई।

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत झटके के साथ हुई। शुरुआती दो ओवरों में ही उनके तीन विकेट गिर गए। पहले ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए बुमराह ने सईम अयूब (6) और कप्तान सलमान अली आगा (4) को पवेलियन की राह दिखाई।

पाकिस्तान के लिए इस मैच में उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली जबकि सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की।

और पढ़े  तीसरे दिन का खेल खत्म: भारत पहली पारी में 486/4, न्यूजीलैंड पर 118 रन की बढ़त, शुभमन गिल दो रन से शतक से चूके
  • Related Posts

    IND vs NZ-: न्यूजीलैंड पांच विकेट पर 225 रन के पार, आज 20 ओवर का खेल बाकी, क्या जीत पाएगा भारत?

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का आज पांचवां दिन है। टीम इंडिया की नजर जीत दर्ज करने पर है। वहीं, न्यूजीलैंड की नजर मैच बचाने पर है। मैच…

    तीसरे दिन का खेल खत्म: भारत पहली पारी में 486/4, न्यूजीलैंड पर 118 रन की बढ़त, शुभमन गिल दो रन से शतक से चूके

    न्यूजीलैंड के 368 रन के जवाब में भारत की पहली पारी जारी है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। फिर राहुल ने पडिक्कल के साथ…