मेष राशि-आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके खर्च अधिक रहेंगे, लेकिन फिर भी आपकी इनकम अधिक रहने से आपको उसकी टेंशन नहीं होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा। आपके रहन सहन के स्तर में भी बदलाव लाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। घर-परिवार में आपके दिए गए सुझाव लोगों को खूब पसंद आएंगे।
वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी सरकारी काम पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। राजनीति में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी माता जी की सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आपको अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। आपके लिए गए निर्णय के लिए को लेकर आपको पछतावा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में यदि गिरावट चल रही थी, तो उसको लेकर आपको सतर्कता बनी रहेगी। छोटे बच्चों की सेहत के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको काफी सारी टेंशनों से भी छुटकारा मिलेगा। आपको किसी सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है।
कर्क राशि – आज आपके सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अनुभवी और समझदार लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे काम करने में न केवल आसानी होगी बल्कि मन भी लगा रहेगा। हालांकि जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला परेशानी का कारण बन सकता है। किसी जरूरी काम के लिए दूसरों पर ज़्यादा निर्भर रहना भी नुकसानदेह हो सकता है। अच्छी बात यह है कि कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हुए हैं, उन्हें आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कार्यक्षेत्र में लोगों से खूब पटेगी, जिससे आपको काम करने में भी खूब मजा आएगा और बिजनेस को लेकर भी आपकी कोई डील यदि लंबे समय से टेंशन दे रही थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। किसी काम को पूरा करने में आपको यदि कोई मुश्किल थी, तो उसे पूरा भी आप आसानी से कर सकेंगे।
मीन राशि – आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहेगा। आपकी अपने बॉस से भी कहासुनी होने की संभावना है, इसलिए आपको कामों पर पूरा फोकस बनाना होगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है, जिस पर आपको पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।






