BJP ने शुरू किया विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक प्रशिक्षण, 17 से उत्तराखंड में होगी कार्यशाला

Spread the love

भाजपा ने विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत कर दी है। राष्ट्रीय स्तर के बाद अब दीन दयाल उपाध्याय के नाम से राज्य में इस अभियान की शुरुआत 17 फरवरी को प्रदेश कार्यशाला से होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अभियान के तहत संगठन की शक्ति और प्रभाव में वृद्धि के लिए समर्पित, उर्जावान कार्यकर्ता निर्माण और उनकी क्षमताओं के उन्नयन पर जोर दिया जाएगा। वर्ष भर चलने वाले इस अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के संयोजन में प्रदेश टोली का गठन किया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के साथ संगठन पर्व अभूतपूर्व सदस्यता के साथ संपन्न हो गया है। जिसके क्रम में मंडल, जिला एवं प्रदेश में 95 प्रतिशत से अधिक अध्यक्षों एवं उनकी टीमों का चयन पूर्ण किया जा चुका है।

पार्टी की सामान्य संवैधानिक प्रक्रिया के तहत, पूर्व की भांति अब विभिन्न स्तरों पर समितियों के गठन एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण किया जा रहा है। जिसके संदर्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की उपस्थिति में पांच फरवरी को प्रशिक्षण महाभियान की राष्ट्रीय कार्यशाला, केन्द्रीय कार्यालय में हुई। केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देशानुसार पार्टी, राज्य में भी यह प्रशिक्षण अभियान शुरू करने जा रही है।

चौहान ने बताया कि प्रदेश स्तरीय योजना बैठक हेतु प्रदेश कार्यशाला 17 फरवरी को देहरादून में आयोजित होगी। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रदेश के मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी संयोजक व सह-संयोजक, प्रदेश प्रवक्ता, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी व सह-प्रभारी एवं जिला प्रशिक्षण टोली सम्मिलित होंगी। 

और पढ़े  मसूरी- रात में बंद रहेगा मसूरी-देहरादून मार्ग, इस समय अति आवश्यक सेवा वाहनों को ही दी गई छूट

26 फरवरी से एक मार्च के बीच हर जिले में जिला कार्ययोजना कार्यशाला बैठक आयोजित की जाएंगी। जिसमें जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं मंडल प्रशिक्षण टोली शामिल होंगी। मंडल प्रशिक्षण वर्ग सात मार्च से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल, बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर जयंती तक आयोजित किए जाएंगे।

मंडल स्तर पर 24 घंटे, जिला स्तर पर 36 घंटे का प्रशिक्षण
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार को अभियान का संयोजक बनाया गया है। उनकी सहायता के लिए नेहा जोशी, रमेश चौहान, प्रदीप बिष्ट, ऋषि कंडवाल, हिमांशी संगथानी, प्रवीण लेखवार को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार ने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षण वर्ग मंडल स्तर पर 24 घंटे और जिला स्तर पर 36 घंटे का होगा। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का एक रात्रि का निवास अनिवार्य रहेगा। इसमें बौद्धिक एवं सांगठनिक प्रशिक्षण के अतिरिक्त साहित्य, पीपीटी एवं डिजाइन प्रारूप आदि माध्यमों से भी विषय अनुशार जानकारी साझा की जाएगी। इसके साथ-साथ बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं हेतु ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल भी प्रारंभ किए जाएंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love