अयोध्या : पांचवा दीपोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया कार्यक्रम ।

पांचवा दीपोत्सव,दीपोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया कार्यक्रम की रूपरेखा।राम कथा पार्क व राम की पैड़ी पर होगा मुख्य कार्यक्रम।2 व 3 नवंबर को तीन विदेशी रामलीला दल लंका नेपाल व त्रिनाद द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर देंगे प्रस्तुति।अयोध्या के प्रमुख 11 स्थलों भरतकुंड, नाका हनुमानगढ़ी, बड़ी देवकाली, साहबगंज राम जानकी मंदिर, जालपा मंदिर,साकेत डिग्री कॉलेज, बिरला धर्मशाला,राज सदन,कनक भवन,तुलसी उद्यान व गुप्तार घाट पर होगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति। साकेत महाविद्यालय से निकाली जाएगी रामायण कालीन 11 झांकियां। झांकियों पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों की दिखेगी झलकियां।500 से 600 कलाकार देंगे प्रस्तुति।अवध विश्वविद्यालय व अन्य इंटर कॉलेजों के लगभग 12000 वालंटियर राम की पैड़ी पर जलाएंगे साढ़े सात लाख दिए। भगवान श्रीराम माता सीता व लक्ष्मण की लंका वापसी के लिए राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरेगा पुष्पक विमान।अयोध्या के प्रमुख चौराहों स्थलों धार्मिक स्थानों पर 35 एलइडी वैन व 20 एलइडी डिस्पले बोर्ड के माध्यम से कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण।दूरदर्शन करेगा लाइव प्रसारण। 3 नवंबर को है दीपोत्सव।

और पढ़े  अयोध्या: माँ भुवनेश्वरी देवी वैष्णो धाम मंदिर में गूंजी देवी भागवत की महिमा, विधायक गोरखनाथ बाबा ने लिया शिव विवाह का आनंद
  • Related Posts

    वंदे भारत का हब बनी काशी: आठ साल में मिलीं नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें, 5 राज्यों तक सफर हुआ आसान

    देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत के काशी से चलते ही एक नया रिकॉर्ड बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बनारस रेलवे स्टेशन से…

    केजीएमयू में धर्मांतरण का खुलासा: डॉ. अनीस ने 19 युवतियों से किया दुष्कर्म, वीसी के सचिव भी जांच के घेरे में

    किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में धर्मांतरण और महिला डॉक्टरों के यौन शोषण की जांच में एसटीएफ ने इस्लामिक मेडिकोज समूह से जुड़े एक डॉक्टर को लेकर बड़ा खुलासा किया…