रुद्रप्रयाग- बीकेटीसी सदस्य वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बीकेटीसी सदस्य व वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती (84) का निधन हो गया। उनके निधन पर मंदिर समिति और क्षेत्र वासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। गुप्तकाशी के लंबगोंडी गांव निवासी वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती लागातार चार बार बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य व केदार सभा सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों में सदैव सक्रिय रहे।

उनके निधन पर  बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि श्रीनिवास पोस्ती का सौम्य स्वभाव और भगवान केदारनाथ भगवान बदरी विशाल की सेवा धर्मकार्य के प्रति प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका निधन तीर्थ समाज और मंदिर समिति के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस दुखद अवसर पर  श्रद्धांजलि अर्पित की।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ में हाईटेक अस्पताल तैयार, आज से ओपीडी, मास्टर प्लान के तहत बना है नया हॉस्पिटल
  • Related Posts

    मसूरी: मालरोड पर नियम तोड़ने वाले वाहनों पर अब रहेगी हाईटेक कैमरों की नजर, 3 जगह लगेंगे बोलार्ड

    मालरोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और प्रतिबंधित समय में वाहनों के अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए प्रशासन अब तकनीक का सहारा लेगा। मालरोड पर दो स्थानों…

    उत्तराखंड: BJP सांसद अनिल बलूनी के साथ सीबीआई से मिले अंकिता के माता-पिता, की निष्पक्ष जांच की मांग

    पौड़ी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद अनिल बलूनी के साथ अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सीबीआई से मुलाकात की। सीबीआई के अफसरों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व न्याय…