उत्तरकाशी- गंगोत्री हाईवे के पास खाई में गिरा बीआरओ का ओवरलोडेड ट्रक, बैक करते समय हुआ अनियंत्रित, मौत

Spread the love

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्ला के पास बीआरओ का ओवरलोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। वहीं, उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, गंगोत्री हाईवे पर मल्ला के समीप बीआरओ का रोडी-बजरी से लदा ट्रक बैक होते समय अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इसमें सवार ट्रक चालक 39 वर्षीय सत्येंद्र असवाल निवासी हीना और 27 वर्षीय जयराम सिंह निवासी सेकू भटवाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने 108 की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। इसमें उपचार के दौरान सत्येंद्र असवाल निवासी हीना की मौत हो गई। वहीं, घायल जयराम का उपचार चल रहा है। वहीं, सत्येंद्र असवाल की मौत की खबर सुनते ही गांव में गम का महौल बना हुआ है।

 

भटवाड़ी पुलिस चौकी इंजार्च निखिल देव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंफर वाहन बीआरओ का था जो उपखनिज की सामग्री से ओवरलोड था। कहा कि ट्रक चालक सत्येंद्र असवाल की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। घटना पर पुलिस एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को खाई से निकाला। जिसके बाद 108 की मदद से जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- अब तक की सबसे बडी कार्यवाही,1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया।
  • Related Posts

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love