पटियाला में BJP नेता अनिल मंगला की लाश भाखड़ा नहर से बरामद, तीन दिन पहले हुए थे लापता

Spread the love

टियाला के वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मंगला की लाश शुक्रवार को भाखड़ा नहर से बरामद कर ली गई है। वे पिछले तीन दिनों से लापता थे। घटना पटियाला-समाना रोड पर धनेठा गांव के पास हुई, जहां गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अनिल मंगला मंगलवार शाम से गायब थे। उनकी तलाश में पुलिस ने भाखड़ा नहर के आसपास छापेमारी की थी। दो-तीन दिन पहले पटियाला-समाना रोड पर भाखड़ा नहर के किनारे उनका स्कूटर, जैकेट और जूते बरामद हुए थे, जिसके बाद नहर में कूदने या डूबने की आशंका जताई गई थी। भोले शंकर डाइवर क्लब के गोताखोर टीम के प्रधान शंकर भारद्वाज ने शव मिलने की पुष्टि की। डाइविंग टीमों ने लगातार सर्च अभियान चलाया, जिसमें शुक्रवार को अनिल मंगला का शव नहर से निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या थी, हादसा या कोई अन्य मामला। पुलिस ने मामले में कोई संदिग्ध गतिविधि की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love
और पढ़े  आज पंजाब कैबिनेट की बैठक- कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, CM भगवंत मान करेंगे अध्यक्षता
  • Related Posts

    ऑनलाइन गेमिंग में नुकसान के बाद तीन दोस्तों ने पी लिया जहर, दो की मौत, तीसरे की हालत खतरे से बाहर

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब के नवांशहर के गढ़ पधाना गांव में ऑनलाइन गेमिंग में नुकसान के बाद तीन दोस्तों के जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। घटना में दो…


    Spread the love

    निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला…


    Spread the love