राजस्थान बजट 2026: आज विधानसभा में पेश होगा बजट, प्रतियां पहुंचीं, 11 बजे वित्त मंत्री दीया कुमारी करेंगी पेश

ज राजस्थान के लिए अहम दिन है, क्योंकि भजनलाल सरकार अपना तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण बजट पेश करने जा रही है। विधानसभा में सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगी। यह उनका लगातार तीसरा बजट भाषण होगा। बजट को लेकर प्रदेशवासियों को बड़ी उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि इस बार का बजट पिछले साल से बड़ा हो सकता है, जिसमें आम जनता के लिए कई नई राहतों की घोषणा संभव है।

 

 

विधानसभा में बजट की प्रतियां पहुंचीं

वित्त विभाग के अधिकारी एस्कॉर्ट की सुरक्षा में बजट की प्रतियां लेकर विधानसभा पहुंचे। फिलहाल 225 प्रतियां विधानसभा लाई गई हैं। बजट पेश होने के बाद वितरित किए जाने वाले अन्य दस्तावेज भी थोड़ी देर में विधानसभा पहुंचेंगे।

और पढ़े  पहाड़ से मैदान तक आफत: अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट
  • Related Posts

    नेपाल में फिर कांपी धरती- तिब्बत में भी महसूस किए गए झटके, रिक्टर स्केल में 5.0 रही तीव्रता, कहां था केंद्र?

    नेपाल-तिब्बत सीमा के पास मंगलवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 143 किलोमीटर की गहराई में…

    टीवी एंकर चेंग लेई ने तीन साल जेल में गुजारा अमानवीय जीवन, अब पूरी दुनिया को कर रहीं आगाह?

    चीन दुनियाभर में अपनी सौम्य और अच्छी छवि दिखाने की कोशिश करता है लेकिन लोगों को उसके दिखावटी चेहरे पर भरोसा करने के बजाय हकीकत की गहराई से पड़ताल करनी…