कालसी- बस हादसा: मजिस्ट्रियल जांच के बाद बस चालक के खिलाफ FIR दर्ज, तीन लोगों की हुई थी मौत

रिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राज्य राजमार्ग पर बीते मंगलवार को हुई बस दुर्घटना के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के बाद लोक निर्माण विभाग पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। राजस्व पुलिस ने विपरीत दिशा से पास देने के कारण बस चालक हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के पोपाट निवासी दिनेश कुमार के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी की बस क्वानू के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में दो महिला समेत तीन लोगोंं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, वहीं बस सवार 33 लोग घायल हुए थे। दुर्घटना की तकनीकी जांच में प्रथम दृष्ट्या में बस चालक की ओर से ट्रक को साइड देने के लिए बस को विपरीत दिशा में मोड़ा गया था।

 

इस लापरवाही पर राजस्व पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हालांकि दुर्घटना स्थल पर सड़क के किनारे बने पुश्ता धंसने के कारण बस खाई में गिरी थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए पुश्ते की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

एसडीएम चकराता डॉ. हर्षिता सिंह ने बताया दुर्घटना की नियमानुसार मजिस्ट्रियल जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुरूप संबंधित व्यक्तियों व विभाग के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़े  ऋषिकेश: जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू पर फंसा 19 वर्षीय युवक, एसडीआरएफ ने सकुशल किया रेस्क्यू
  • Related Posts

    उत्तराखंड: CM हेल्पलाइन को हेल्पलेस बना रहे अफसर, समाधान की रफ्तार गिरी, अगस्त में आईं सबसे ज्यादा शिकायतें

    पिछले तीन वर्षों में इस साल अगस्त में सीएम हेल्पलाइन 1905 पर शिकायतों का रिकॉर्ड बन गया है। वहीं, इनके निपटारे की दर में तेजी से गिरावट आ रही है।…

    देहरादून:राज्यपाल ने 5 वर्ष में पांच मिशन को धरातल पर उतारा, आज पूरे हो रहे पांच साल, 2021 में संभाला था पद

    लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने 15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के राज्यपाल का पद संभाला था। मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को उनके कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे हो रहे…