रूम हुए अब कई गुना महंगे- क्यों बढ़ा दिल्ली के होटलों का किराया? एक रात के लिए रूम का किराया 32 लाख रुपये तक,जानें..

Spread the love

ब भी हम कहीं घूमने जाते हैं तो कई चीजों का खास ध्यान रखते हैं, लेकिन सबसे अधिक ध्यान हम होटल के रूम का रखते हैं। जैसे, अपने बजट में हो, लोकेशन अच्छी हो, रूम साफ हो आदि। पर अगर आप इन दिनों दिल्ली में होटल रूम लेने का प्लान कर रहे हैं, तो जरा ठहरिए क्योंकि यहां होटल के रूम के रेट अचानक आसमान छूने लगे हैं।

 

उदाहरण के लिए हजारों में मिलने वाले रूम के एक रात का किराया लाखों में पहुंच गया है। पर क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों है? आखिर इसके पीछे वजह क्या है? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

 

कितना बढ़ गया है किराया?

  • आईएचसीएल के ताज पैलेस, नई दिल्ली में गार्डन लग्जरी सुइट जिसमें किंग बेड और पूल व्यू है जिसकी कीमत बिना टैक्स के लगभग 27 लाख 55 हजार रुपये है
  • जबकि, इसमें लगने वाले टैक्स (लगभग 5 लाख रुपये) को अगर जोड़ दिया जाए तो ये किराया 32 लाख रुपये हो जाता है
  • ये किराया सिर्फ एक रात के रूम का है, जो 16-20 फरवरी 2026 के बीच का है

 

पहले कितने का था ये रूम?

  • ताज पैलेस का जो रूम (गार्डन लग्जरी सुइट) अभी लगभग 32 लाख रुपये का है
  • वो इससे पहले एक रात के लिए टैक्स समेत 2 लाख रुपये था

लीला पैलेस में कितना बढ़ा किराया?

  • नई दिल्ली में स्थित लीला पैलेस में महाराजा सुइट रूम का किराया भी बढ़ा है
  • अगर नॉन मेंबर्स 16 फरवरी को महाराजा सुइट रूम में चेक-इन करते हैं, तो इसका किराया लगभग 6.9 लाख रुपये है
  • जबकि, मेंबर्स के लिए एक रात का किराया 5.9 लाख रुपये है
और पढ़े  पढ़ें IMD का अपडेट.. इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम? : दिल्ली में रुक-रुककर रिमझिम बरसते रहेंगे बदरा
India AI Impact Summit 2026: Delhi Hotel Room Rates Reached to ₹32 Lakh for a Night Know Price Hike Reason

कई होटलों का बढ़ा किराया:-

  • द ओबेरॉय के लग्जरी सुइट्स का किराया लगभग 5.5 लाख रुपये पहुंच गया है
  • हयात समेत कई होटलों में सिग्नेचर सुइट की कीमत लगबग 3.86 लाख रुपये तक पहुंच गई है

 

 

क्यों बढ़ा है होटलों के रूम का किराया?
  • अचानक दिल्ली में हटोलों का किराया बढ़ने की वजह दिल्ली में होने वाला एआई ग्लोबल समिट (India AI Impact Summit 2026) है
  • ये समिट दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में 16-20 फरवरी 2026 के बीच होना है
  • ये समिट एआई को लेकर हो रहा है और इससे पहले ये समिट पेरिस में 2025 में आयोजित हुआ था
  • इस समिट में दुनियाभर के दिग्गज टेक लीडर्स और उद्योगपति और टेक कंपनियों के सीईओ शामिल हो सकते हैं

Spread the love
  • Related Posts

    फिर मिली दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,पुलिस ने परिसर कराया खाली

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस महकमे में खलबली मची हुई…


    Spread the love

    संसद का मानसून सत्र- सत्र के 11वें दिन विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा फिर स्थगित

    Spread the love

    Spread the loveआज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते की शुरुआत हो रही है। सरकार इस दौरान अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। लोकसभा में आज दो…


    Spread the love