पीरागढ़ी केस: चालक के बगल वाली सीट पर भी कोई था, घटना के बाद से गायब, तीन की मौत, चौथे की पुलिस को तलाश

Spread the love

पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर टाटा टिएगो कार में रहस्यमयी तरीके से तीन शव मिलने के बाद अब पुलिस चौथे व्यक्ति की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि मौत से पहले कार में चार लोग मौजूद थे। कार चालक की बगल वाली सीट पर भी कोई था, लेकिन घटना के बाद से वह गायब है।

अब ये मामला सामूहिक आत्महत्या से निकलकर साजिश और सुनियोजित अपराध की ओर बढ़ गया है। रविवार को फ्लाईओवर पर खड़ी कार से 76 वर्षीय रणधीर सिंह, 40 वर्षीय शिव नरेश और एक महिला का शव मिला था। पुलिस को शुरुआती जांच में लूट या संघर्ष के कोई संकेत नहीं मिले। कार में रखे मोबाइल फोन और महिला के गहने सुरक्षित मिले, जिससे पुलिस ने लूट की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, चौथे आदमी की मौजूदगी की बात सामने आते ही पूरा केस नए सवालों के घेरे में आ गया।

 

सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे
बाहरी जिले के डीसीटी सचिन शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है। कार बापरौला की तरफ से आ रही थी। कार की आवाजाही वाले मार्गों पर भी सीसीटीवी कैमरों को रेखा जा रहा है। घटनास्थल से पुलिस को तीन गिलास और कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल मिली थी, जिनसे तीखी और संदिग्ध गंध आ रही थी। पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए गिलास और बोतल भेज दिए हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि जहर किस प्रकार का था और उसे कहां से खरीदा गया। मृतकों के मोबाइल फोन की काल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन डेटा को फुटेज के साथ मैप किया जा रहा है।

एक व्यक्ति का डिजिटल रिकार्ड गायब
जांच में एक ऐसा पहलू सामने आया है, जहां कार के रुकने और आगे बढ़ने के बीच एक व्यक्ति का डिजिटल रिकार्ड गायब हो जाता है। पुलिस को आशंका है कि यहीं से चौथा व्यक्ति कार से उतर गया। मृत महिला की पहचान जहांगीरपुरी निवासी लक्ष्मी के रूप में बताई गई थी, लेकिन जांच में दिया गया पता फर्जी निकला। पुलिस का मानना है कि महिला की असली पहचान चौथा आदमी जानता था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रणधीर सिंह के ब्याज पर पैसे देने के कारोबार की भी जांच की जा रही है। आशंका है कि चौथा व्यक्ति लेन-देन का बिचौलिया या कनेक्टिंग लिंक हो सकता है।

परिवार की कहानी भी मिलती जुलती
मृतक शिव नरेश के भतीजे शिवम का कहना है कि रविवार सुबह 7.30 बजे शिव नरेश की अपने बेटे अतुल से बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि वे एक काम के सिलसिले में जा रहे हैं। उनके साथ तीन-चार लोग हैं। आखिर में उन्होंने यह भी कहा था कि जबतक वे फोन न करें कोई उन्हें फोन न करे। परिजन का आरोप है कि चौथे व्यक्ति ने ही सभी को जहरीला पदार्थ पिलाया है।

और पढ़े  Delhi- आईटीओ पर कारों की टक्कर, दो विधायक समेत 6 घायल, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love

    बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बीमारी के मामले बढ़कर 2,308 व इन्फ्लुएंजा ए+बी के 3,000 हो गए हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार…


    Spread the love