बागेश्वर धाम से गूंजी बेटियों को बचाने की पुकार, एपस्टीन फाइल्स के खुलासे पर जानिए क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Spread the love

देश के जानेमाने कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इन दिनों दुनिया भर की चर्चाओं में सुमार ‘एपस्टीन फाइल्स’ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर इन दिनों धाम पर कथा सुना रहे हैं और आने वाले दिनों में विवाह का बड़ा आयोजन होने बाला है। कथा के दौरान बाबा बागेश्वर ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते हुए कहा दुनिया में जितने बड़े और गोरे लोग हैं उनके कारनामे उतने ही काले हैं, बिल गेट्स और डोनाल्ड ट्रंप भी कथा के दौरान हमला किया।

 

बाबा बागेश्वर ने कथा के दौरान उन्होंने कहा लगभग 35,000 पन्नों के इन दस्तावेज़ों में बिल गेट्स और डोनाल्ड ट्रंप जैसे दुनिया के बड़े लोगों की काली करतूत दर्ज है। इन धनी लोगों के कथित काले कारनामे छिपे हुए हैं। शास्त्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन प्रभावशाली लोगों ने आठ-आठ साल की छोटी बच्चियों को भी नहीं बख्शा। उन्हें नशे का आदी बनाकर जेफ्री एपस्टीन के निजी आइलैंड पर ले जाया जाता था, जहां उनके साथ गंदा कृत्य किए जाते थे, जो आज दुनिया के सामने आ गया है।

 

वहीं, बाबा बागेश्वर ने भारत की स्थिति पर बात करते हुए कहा दिल्ली का उदाहरण भी दिया, उन्होंने बताया कि राजधानी में औसतन 815 लोग प्रतिदिन लापता हो रहे हैं और उनके ठिकाने के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। वहीं बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने बताया उनके एक शिष्य की बहन के साथ हुई घटना के बात भी भक्तों से साझा की। बाबा बागेश्वर ने बताया कि उस लड़की को मॉडलिंग और टीवी में नाम कमाने का लालच दिया गया, फिर उसे नशे का आदी बनाकर एक जहाज में बंद कर दिया गया। उसे दुबई भेजने के बहाने गोवा के रास्ते बेचने की तैयारी थी, लेकिन समय रहते इस गिरोह को पकड़ लिया गया। उन्होंने इस घटना के माध्यम से समाज को ऐसे छिपे हुए खतरों के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी।

और पढ़े  मौत भी अलग नहीं कर पाई- मां के सीने से लिपटा मिला बच्चे का शव, बरगी में क्रूज के अंदर फंसे रह गए थे दोनों

Spread the love
  • Related Posts

    हाईकोर्ट पंहुचा एक अनोखा मामला: सगी बहनों ने जताई अपने पतियों को बदलने की इच्छा, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में एक अनोखा मामला सामने आया, जिसने कोर्ट रूम से लेकर आम लोगों तक को चौंका दिया। अपहरण के आरोप से शुरू हुआ…


    Spread the love

    मध्य प्रदेश-खबर अपडेट: दो दिन में 25 लोगों की मौत, धार और जबलपुर में हादसों ने खोली सिस्टम की पोल, जानें कैसे हुईं इतनी मौतें

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश में बीते दो दिन, बुधवार और गुरुवार, मानो हादसों की काली छाया लेकर आए। इन 48 घंटों के भीतर दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 25 लोगों…


    Spread the love