दरोगा बाबु के होटल में देह व्यापार: शादीशुदा महिलाएं कर रही थीं गंदा काम, कमरों से बरामद हुआ आपत्तिजनक सामान

Spread the love

रेली के भोजीपुरा में बड़ा बाइपास स्थित अपना ढाबा नाम से संचालित होटल में देह व्यापार का धंधा सीओ हाईवे ने पकड़ लिया। मौके से मैनेजर समेत चार युवक और तीन महिलाओं को पकड़ा गया। ढाबा संचालक भाग निकला। सीओ हाईवे की ओर से मामला दर्ज कर आरोपियों का चालान किया गया है। ढाबा किसी दरोगा का है, जो गजेंद्र नाम के शख्स ने किराये पर ले रखा है।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर अपना ढाबा में कई दिन से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सीओ हाईवे शिवम आशुतोष को मुखबिर ने सूचना दी। शुक्रवार रात सीओ हाईवे ने इंस्पेक्टर भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह व टीम के साथ ढाबे पर छापा मारा। पुलिस ने होटल के कमरों को खुलवाकर देखा तो तीन महिलाओं व तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पुलिस इन्हें पकड़कर थाने ले आई। मौके से ढाबा का मैनेजर रामपुर जिले के थाना शहजाद नगर के गांव मेघानगला निवासी कुंवरपाल यादव भी पकड़ा गया।

 

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ढाबा एक दरोगा का है, जिसे रामगंगा बिहार निवासी गजेंद्र सिंह ने किराये पर ले रखा था। ढाबा संचालक गजेंद्र सिंह भाग निकला। मौके से एक स्कूटी, एक मोटर साइकिल, सात मोबाइल, 2200 रुपये व कॉस्मेटिक समेत कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला। आरोपियों के खिलाफ सीओ हाईवे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।

ग्राहक देखकर की जाती थी वसूली
तीन महिलाओं में एक बहेड़ी की और दो बरेली शहर की निवासी है। तीनों ही शादीशुदा हैं और काफी समय से यह काम कर रही थी। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि कुंवरपाल व गजेंद्र के बुलाने पर वे आती थीं। प्रति ग्राहक पांच सौ से लेकर दो हजार रुपये तक वसूलती थीं। जो ग्राहक कुंवरपाल के जरिये आते थे, उनका कमीशन काटकर वह उन लोगों को रकम देता था।

और पढ़े  अयोध्या:- पुरुषोत्तम मास में श्री कृष्ण प्रिय जी महाराज की अमृतवाणी से भक्तिमय हुआ अयोध्या धाम

इन्हें किया गिरफ्तार
काउंटर पर बैठे ढाबा मैनेजर कुंवरपाल यादव के अलावा कमरों से इज्जतनगर के गिरधारीपुर निवासी शोभाराम राजपूत, देवरनिया के मोहल्ला हिसामुद्दीन निवासी नाजिम व परवेज को गिरफ्तार किया गया।

सीओ हाईवे आशुतोष शिवम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया। ढाबा किसी दरोगा का बताया जा रहा है, जिसे गजेंद्र को किराये पर दे रखा है। आरोपियों से पूछताछ में जो जानकारी मिली, उसके मुताबिक नाम बढ़ाए जा सकते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल: CM योगी बोले- पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकाला

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया और प्रदर्शनी का उद्धाटन किया।…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर के दान में गबन पर सियासत: ‘पहले जमीन घोटाला, अब चढ़ावे में चोरी’, गोपनीय ढंग से गड़बड़ी की जांच

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर की दान राशि में कथित गड़बड़ी और गबन के आरोपों को लेकर चर्चा लगातार तेज है, लेकिन इस पूरे मामले पर ट्रस्ट के शीर्ष ट्रस्टी अब…


    Spread the love