पर्णिया : दुर्गा पूजा को लेकर कस्बा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित ।

पर्णिया जिला में दुर्गा पूजा को लेकर कस्बा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य रूप से सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार रमण, प्रशिक्षु आईएएस निशांत कुमार,डी एस पी सुरेंद्र कुमार सरोज, अंचलाधिकारी फहीमुद्दीन प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार तांती, थाना प्रभारी अमित कुमार,नगर कार्यपालक पदाधिकारी मनीषा कुमारी, मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में सभी दुर्गापूजा समिति के कार्यकर्त्ता मौजूद थे। उन्होंने बारी बारी से अपनी अपनी समस्या, बिजली, विसर्जन के बारे में अनुमंडल पदाधिकारी के सामने रखी।प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार तांती ने लोगों से अपील किया कि सभी संयम बरतें और शांति से पूजा करें। वहीं अंचलाधिकारी फहीमुद्दीन ने कहा कि इसमें पूजा समितियों का विशेष महत्व होता है, हमलोग उसकी पूरी सुरक्षा देंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार रमण ने कहा कि पूजा शांति पूर्वक करें।कोविड के नियमों का पालन करें और मास्क का प्रयोग करेंगे।भोलेंटिर रखें ताकि कतारबद्ध होकर लोग प्रसाद चढ़ावें। वही डी एस पी सुरेंद्र कुमार सरोज, ने बताया कि
भीड़ नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दंडाधिकारी के साथ-सथ पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी पूजा समिति को कर्ण हैं किसी तरह की अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों की किसी तरह की गतिविधियां हो तो तुरंत सूचना कसबा थाना को दे
डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
बैठक में व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार मिर्धा, मोहम्मद नकीम भारती, हसमत राही, आबिद हुसैन, रणवीर अधिवक्ता, लड्डू मांझी, बमबम साह,राजेश कुमार साह, मुखिया जैनुल, पप्पू चौरसिया, विनोद कुमार, गुप्तेश्वर कुमार साह, मुकेश कुमार ,नसीम अख्तर, मुजाहिद मुखिया, मनोज साह विक्रम अनिल कुमार, गौरी शंकर झा, मोहम्मद हकीम मोहम्मद तमन्ना, धर्मेन्द्र कुमार लाठ,विक्रम कुमार,जुवेर आलम नीतीश गुप्ता गौरव यादव ,संतोष कुमार, सैकड़ो लोग महजूद थे

और पढ़े  फिलीपींस: राजनाथ सिंह को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, 13वीं एडीएमएम-प्लस बैठक में लेंगे हिस्सा
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…