कोटा-  3 मंजिला इमारत ढही, दो की मौत, मलबे में दबे 13 लोगों को बाहर निकाला गया

कोटा के तलवंडी इलाके में हुई बिल्डिंग गिरने की घटना में एक 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में घायल पांच लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया कि मृतक युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। घायलों में एक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार और CPR प्रदान किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

 

 

घायलों की हुई पहचान

सीएमएचओ नरेंद्र नागर के अनुसार- घायलों की पहचान सुदीता (30) निवासी कोटा, जबकि शालीन सुवास्या (25) निवासी कुन्हाड़ी, मोहम्मद जहांगीर (30) निवासी महावीर नगर, भूपेंद्र (40) निवासी रंगबाड़ी, पूरब मीणा (24) निवासी जय हिंद नगर, बोरखेड़ा, तलब निवासी सुभाष नगर, नावेद (20) निवासी सुभाष नगर, रेस्टारेंट मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर निवासी झारखंड के रूप में हुई। हादसे में रेस्क्यू टीम कर्मचारी रॉकी डेनियल भी घायल हो गए।

हादसे पर क्या बोले कोटा के संभागीय आयुक्त?

कोटा के संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा, ‘दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। हमें 13 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार, एक नया निर्माण कार्य चल रहा था, जो ऊपर से नीचे की ओर गिर गया। निर्माण की गुणवत्ता से संबंधित लापरवाही के कारण ऐसा हो सकता है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां ड्रिलिंग का काम चल रहा था और इसकी शिकायतें भी थीं। कारणों की आगे तकनीकी जांच की जाएगी और परिणाम साझा किए जाएंगे।’

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू,मनु-पवन ने थामा तिरंगा, ओपनिंग सेरेमनी में शान से निकला भारतीय दल
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…