मंदिर गई युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी की बाइक फूंकी, पुलिस तलाश में जुटी

 

चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र एक गांव में मंदिर गई युवती को बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। युवती को खोजते हुए परिजन मंदिर पहुंचे] तो आरोपी परिजनों की आवाज सुनकर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। गांव में पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी को पकड़ने के लिए आठ टीमें गठित की है। आरोपी के पिता भी कोषागार घोटाला में जेल में बंद है।

 

एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी बेटी (18) शनिवार की देर शाम सात बजे के बाद मंदिर में दीपक जलाने गई थी। वहां पहले से घात लगाए बैठा गांव निवासी राजेश कुमार ने बेटी को पकड़ लिया और दुपट्टा से हाथ व पैर बांध दिया। फिर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। काफी देर तक बेटी घर नहीं लौटी तो खोजते हुए मंदिर पहुंचे, तो बेटी को आवाज लगाई। इस पर आरोपी युवक अपने कपड़े छोड़ कर मौके से भाग गया।

आरोपी की तलाश में लगीं आठ टीमें
मौके पर पहुंचे, तो बेटी के कपड़े अस्त व्यस्त थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में थाना प्रभारी लाखन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी कर आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को युवती का मेडिकल कराया गया। सूचना पर एएसपी सत्यपाल सिंह भी पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए मंदिर के पास पीएसी व पीड़िता व आरोपी के घरों के पास पुलिस तैनात कर दी गई है। इसके बाद गांव में सन्नाटा सा छा गया है। एएसपी ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में आठ टीमें लगाई गई हैं।

और पढ़े  योगी कैबिनेट: चुनावों से पहले हर वर्ग को खुश करने की कोशिश, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन, अग्निवीरों को आरक्षण

आरोपी युवक का पिता कोषागार घोटाले में जेल में बंद
राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी राजेश कुमार का पिता मोहनलाल कोषागार के 43.13 करोड़ के घोटाले में चार माह से जेल में बंद हैं। उसके खिलाफ एसआईटी ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दिया। पेंशनर मोहनलाल के खाता में करीब 30 लाख रुपये एरियर के नाम पर डाले गए थे। पहले तो पिता एक घोटाले में जेल जा चुका है। अब बेटे ने युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर नई मुसीबत ले ली है।

गुस्साई भीड़ ने जला दी आरोपी की बाइक
मंदिर गई युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया। गुस्साई भीड़ आरोपी युवक राजेश कुमार के न मिलने पर मंदिर के पास महुआ के पेड़ के नीचे खड़ी आरोपी की बाइक फूंक दी। इसके साथ एक कार पर भी तोड़ फोड़ की गई है। इसके बाद उसके घर की ओर भी बढ़ी, लेकिन पुलिस ने भीड़ को काबू किया और समझा बुझाकर शांत कराया।

साढ़े तीन घंटे बाद पुलिस को मिली सूचना
युवती को बंधक बना कर दुष्कर्म के मामले में परिजन व ग्रामीण कई घंटे तक आरोपी को खोजते रहे। उसकी बाइक जला दी। उसके न मिलने पर करीब तीन घंटे के बाद पुलिस को सूचना दी। तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि आरोपी युवक एक कार से भाग गया है। सीओ राजकमल ने बताया कि परिजनों ने सूचना देने में देर कर दी थी। इस कारण आरोपी भाग गया है। आरोपी का मोबाइल बंद है। उसके कई दोस्तों के भी मोबाइल बंद हैं। सभी को सर्विलांस में लगाया गया है। टीमें लगी हैं। जल्द से जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा।

और पढ़े  UP- प्रदेश के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, जानिए वजह
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…