मेष राशि-आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई अहम फैसला ले सकते हैं। यदि आपने किसी से उधार लिया हुआ है, तो उसकी वापसी की मांग भी हो सकती है।
वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। व्यापार में कोई लाभदायक सौदा फाइनल हो सकता है और आपकी मेहनत खुलकर रंग लाएगी। माता–पिता के आशीर्वाद से नए घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा सपना पूरा हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से आपको मान–सम्मान और नई पहचान मिलेगी। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आज पूरा होकर मन को सुकून देगा।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना बेहतर रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर बहुत घमंड ना दिखाएंगे, नहीं तो आपका वह काम लटक सकता है। आपको किसी के प्रति अपने मन में ईर्ष्या की भावना रखने से बचना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन आपकी कोई पुरानी बीमारी उभरेगी।
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको आपके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपका मन अपने बिजनेस को आगे तक लेकर जाने को करेगा और आप उसमें पूरी मेहनत से जुटेंगे। जो सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की कोई पुरानी बीमारी उभरने से आपको बेवजह की भागदौड़ बनी रहेगी।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि-आज आप सामाजिक कार्यों से जुड़कर नाम और पहचान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम संबंधों में चली आ रही कड़वाहट दूर होगी और आपसी समझ बढ़ेगी। बेवजह दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो अपने दिल की बात कहने के लिए दिन अनुकूल है। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा।
मीन राशि – आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और गहराएगा, जिससे आप एक–दूसरे की कमियों को स्वीकार कर रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। नौकरी में आ रही किसी समस्या का समाधान किसी जूनियर की मदद से हो सकता है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे और मन में संतोष बना रहेगा।







