HC Vacancy: HC में 7वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी, अंतिम तिथि से पहले भरें फॉर्म

Spread the love

तेलंगाना राज्य उच्च न्यायालय ने न्यायिक प्रशासनिक सेवाओं में भर्ती के लिए सबऑर्डिनेट और ड्राइवर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती तेलंगाना ज्यूडिशियल मिनिस्ट्रियल एंड सबऑर्डिनेट सर्विस और तेलंगाना हाई कोर्ट सर्विस के अंतर्गत की जा रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tshc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

अलग-अलग तिथियां निर्धारित, कैलेंडर में करें नोट

आवेदन से जुड़ी अहम तिथियों की बात करें तो नोटिफिकेशन 19 जनवरी और 2 फरवरी 2026 को जारी किया गया। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 जनवरी और 7 फरवरी 2026 से शुरू हुई है। आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि क्रमशः 13 फरवरी और 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है, जो अलग-अलग नोटिफिकेशन के अनुसार लागू होगी।

 

इवेंट तिथियां
नोटिफिकेशन जारी 19 जनवरी 2026; 2 फरवरी 2026
रजिस्ट्रेशन शुरू 24 जनवरी 2026; 7 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026; 28 फरवरी 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026; 28 फरवरी 2026

 

भरे जाएंगे 902 पद

 

कुल 10 अलग-अलग पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। कुल 902 रिक्तियां भरी जानी हैं। इनमें ऑफिस सबऑर्डिनेट के 319 पद, जूनियर असिस्टेंट के 159 पद, प्रोसेस सर्वर के 95 पद, कॉपीस्ट के 63 पद, फील्ड असिस्टेंट के 61 पद, एग्जामिनर के 49 पद, टाइपिस्ट के 42 पद, रिकॉर्ड असिस्टेंट के 36 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 35 पद, हाई कोर्ट ऑफिस सबऑर्डिनेट के 34 पद और ड्राइवर के 9 पद शामिल हैं। हर पद के लिए योग्यता और वेतनमान तेलंगाना सरकार के नियमों के अनुसार तय किए गए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर समेत 398 पदों पर भर्ती, स्नातक वाले कर सकते हैं आवेदन
पद का नाम रिक्तियां
ऑफिस सबऑर्डिनेट 319
जूनियर असिस्टेंट 159
प्रोसेस सर्वर 95
कॉपीिस्ट 63
फील्ड असिस्टेंट 61
एग्जामिनर 49
टाइपिस्ट 42
रिकॉर्ड असिस्टेंट 36
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III 35
ऑफिस सबऑर्डिनेट (हाई कोर्ट) 34
ड्राइवर 9
कुल 902

 

 

7वीं पास से लेकर स्नातक तक योग्य

योग्यता की बात करें तो सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 46 वर्ष रखी गई है। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार 7वीं पास से लेकर स्नातक तक निर्धारित की गई है। स्टेनोग्राफर और टाइपिस्ट पदों के लिए शॉर्टहैंड और टाइपिंग स्किल अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल या टाइपिंग टेस्ट (जहां लागू हो) और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। वेतनमान पद के अनुसार अलग-अलग होगा, जो 19,000 रुपये से लेकर 96,890 रुपये तक निर्धारित है।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले tshc.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।

  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसकी एक प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है।

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर समेत 398 पदों पर भर्ती, स्नातक वाले कर सकते हैं आवेदन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने नैनीताल उच्च न्यायालय के अंतर्गत आने वाले सिविल और पारिवारिक न्यायालयों में जूनियर असिस्टेंट (कनिष्ठ सहायक) तथा स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/पर्सनल असिस्टेंट के…


    Spread the love

    Job 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप का मौका, 4500 पदों पर ग्रेजुएट्स करें आवेदन

    Spread the love

    Spread the loveसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से बैंक कुल 4,500 पदों पर भर्ती करेगा। इच्छुक…


    Spread the love