UP पुलिस: 20 दिन में ढूंढ निकाला BJP नेता का कुत्ता, बेटी की जिद पूरी करने के लिए ले गया था पिता

Spread the love

हावत है कि पुलिस अपने पे आ जाए तो कुछ भी कर सकती है। आजम खान की भैंस को तलाशने वाली पुलिस चोरी हुआ कुत्ता भी बरामद कर लेती है। ऐसा ही एक मामला अमरोहा में सामने आया है। 20 दिन पहले चोरी हुआ भाजपा नेता का कुत्ता पुलिस ने बरामद करके उन्हें सौंप दिया है। कुत्ता मिलने के बाद भाजपा नेता का परिवार खुशी से झूम उठा और पुलिस का धन्यवाद भी किया। इस कुत्ते को मासूम बेटी की जिद पूरी करने के लिए रजबपुर का व्यक्ति आवारा समझाकर ले गया था। मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चोरी हुए कुत्ते को बरामद करने का मामला सुर्खियां में है।

 

दो साल से पाल रखा था बुजो
डिडौली कोतवाली क्षेत्र जोया के मोहल्ला खेड़ा में अमरोहा विधानसभा महिला प्रवासी सीमा चौधरी का परिवार रहता है। उन्होंने करीब दो साल से कुत्ता पाल रखा है, जिसका नाम बुजो है। 17 जनवरी की शाम पांच बजे अचानक उनका कुत्ता लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला।

20 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले गए
इस मामले में सीमा चौधरी ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि किसी ने जानबूझकर उनके कुत्ते (बुजो) चोरी कर लिया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस कुत्ते को तलाश में जुट गई। कई दिन तक पुलिस ने जोया में 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति को कुत्ता बाइक पर ले जाते हुए दिखाई दिया। इस कुत्ते को एक बच्ची ने पकड़ रखा था।

और पढ़े  अयोध्या- निर्वाण लाडू से गूंजा रायगंज जैन मंदिर, 1008 दीपों से हुई भगवान पार्श्वनाथ की मंगल आरती

एटीएम से निकाले थे रुपये
कुत्ते को ले जाने से पहले इस व्यक्ति ने बैंक के एटीएम से रुपये भी निकले थे। पुलिस ने बैंक से खाते की डिटेल लेकर उसमें मिले नंबर पर संपर्क किया तो व्यक्ति ने कुत्ता ले जाने की बात कबूल कर ली। साथ ही व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि यह कुत्ता उनकी छह साल की बच्ची को पसंद आ गया था, उसी की जिद के कारण आवारा कुत्ता समझते हुए पकड़कर घर ले आए थे। लिहाजा पुलिस ने शनिवार को कुत्ते को बरामद कर भाजपा नेता सीमा चौधरी के सुपुर्द कर दिया।

नहीं की गई कार्रवाई
सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि कुत्ता चोरी नहीं हुआ था। सड़क के पास घूमते समय एक पिता ने अपनी बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए अनजाने में कुत्ते को घर ले गया था। मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love