उत्तर प्रदेश : BJP MLA दल बहादुर कोरी का निधन

एक सप्ताह पहले ही रायबरेली के सलोन से बीजेपी विधायक दल बाहदुर कोरी को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज सुबह विधायक का देहांत हो गया.
रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Raebareli) में सलोन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी (BJP MLA Dal Bhadur Kori) का इलाज के दौरान निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले उन्हें लखनऊ (Lucknow) के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. आज (7 मई) सुबह अस्पताल में विधायक का देहांत हो गया. उधर विधायक के निधन की खबर से क्षेत्र में गम का माहौल हो गया है. पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक के समर्थक उनके घर पहुंच रहे हैं.
दल बहादुर कोरी की छवि हमेशा से ही एक जमीनी नेता की रही. चाहे वह क्षेत्र की समस्या हो या किसी व्यक्ति की, दल बहादुर हमेशा से ही आगे बढ़कर लोगों की सेवा करते रहे. वह खुद कहते थे कि अगर वह राजनीति में ना आते तो मजदूर थे और फिर वही मजदूरी करते. कहते थे चुनाव तो महंगे हो रहे हैं लेकिन मेरी जनता जनार्दन बहुत अच्छी है. मेरे चुनाव में मुझे पोस्टर के खर्च के अलावा और कुछ खर्च नहीं उठाना पड़ता. हम बहुत सस्ते में निपट जाते हैं

और पढ़े  जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…