लालकुआं / हल्दूचौड़ : हल्दूचौड़ चौकी पुलिस के हाथ लगा तस्कर कब्जे से 10.88 ग्राम स्मैक बरामद..

श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के आदेशानुसार *जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/सेवन के विरुद्ध प्रचलित अभियान के अंतर्गत* प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री संजय कुमार के दिशा-निर्देशन में कल दिनांक 05.10.2021 की रात्रि उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा चौकी प्रभारी हल्दुचौड लालकुआं के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति निवासी वार्ड नंबर-9 बोरिंग गली थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर उम्र 30 वर्ष को वाहन न0 UK 06 AT 0506 बजाज सिटी 100 मोटरसाइकिल से *10.88 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए पकडा गया।* जिस संबंध में उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं पर मुकदमा एफ.आई.आर.नंबर 345/2021, धारा 8/21/60 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसे आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

1 उप निरीक्षक तारा सिंह राणा चौकी प्रभारी हल्दूचौड
2 आरक्षी नागरिक पुलिस रमेश नाथ
3 आरक्षी नागरिक पुलिस गोविंद सिंह
चौकी हल्दूचौड़ लालकुआं।

और पढ़े  हेमकुंड साहिब: सीजन की तीसरी बर्फबारी, मौसम बदलने से रात में बदली पहाड़ों की तस्वीर, कल बंद होंगे कपाट
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…