उत्तराखंड: प्रदेश में पहली बार श्रम बल सर्वे शुरू, रोजगार व बेरोजगारी आंकड़ों का होगा सटीक आकलन

Spread the love

 

 

त्तराखंड में पहली बार श्रम बल सर्वे शुरू किया गया है। इस सर्वे से प्रदेश में रोजगार व बेरोजगारी आंकड़ों का सटीक आकलन किया जा सकेगा। अर्थ एवं संख्या निदेशालय ने आईआरडीटी सभागार में आवधिक श्रम बल सर्वे के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह सर्वेक्षण केंद्र सरकार के सांख्यिकी कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन मंत्रालय की सामाजिक-आर्थिक इकाई के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

केंद्र सरकार वर्ष 2017 से आवधिक श्रम बल सर्वे का संचालन कर रही है, जबकि राज्य सरकार की ओर से पहली बार सभी जनपदों में सर्वे किया जा रहा है। यह सर्वेक्षण राज्य के ग्रामीण एवं नगरीय दोनों क्षेत्रों में संचालित होगा और इसे अर्थ एवं संख्या विभाग के जिला व विकासखंड स्तर के कर्मचारियों के माध्यम से किया जाएगा।

 

अर्थ एवं संख्या के निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि सर्वे का मुख्य उद्देश्य राज्य में श्रम बल भागीदारी दर व बेरोजगारी दर का आकलन करना है। इसके माध्यम से रोजगार की वास्तविक स्थिति का व्यापक विश्लेषण संभव हो सकेगा। इसके साथ ही संगठित व असंगठित क्षेत्रों में रोजगार से होने वाली आय का भी निर्धारण किया जा सकेगा। उन्होंने आंकड़ों का संकलन में सावधानी व पारदर्शिता बरतने को कहा, जिससे राज्य की विकास योजनाओं के लिए विश्वसनीय आधार तैयार हो सके।

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक डॉ. दिनेश बडोनी, चित्रा, डॉ. ईला पंत बिष्ट, उप निदेशक निर्मल कुमार शाह व ललित मोहन जोशी, अर्थ एवं संख्याधिकारी अशोक कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी नरेंद्र सिंह के अलावा सभी जिलों व विकासखंडों के सहायक संख्याधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून- अग्निवीर भर्ती: लिखित परीक्षा में पास हुए हुए अभ्यर्थियों के फिजिकल-मेडिकल टेस्ट की तिथि हुई जारी

Spread the love
  • Related Posts

    कांवड़ का ऐसा जुनून: दांतों से कार खींच रहा नरेंद्र, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा

    Spread the love

    Spread the love अलीगढ़ के छज्जूपुर गांव के नरेंद्र अपनी अनोखी कांवड़ यात्रा के कारण इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। वे हरिद्वार से 11…


    Spread the love

    रुद्रपुर- 16 साल की किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस कर रही छानबीन

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात जब परिजन…


    Spread the love