अजीत पवार विमान दुर्घटना- विद्या प्रतिष्ठान में रखा गया पार्थिव शरीर, कल होगा अजित पवार का अंतिम संस्कार

Spread the love

हाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। विमान में सवार अन्य चार लोग भी इस हादसे में नहीं बचे पाए। यह दुर्घटना तब हुई जब एनसीपी नेता अजित पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती में रनवे के पास क्रैश लैंड हो गया।

सिद्धारमैया ने अजित पवार को बताया देश के लिए बड़ी क्षति

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बारामती दौरे को याद करते हुए कहा कि जब सुप्रिया सुले लोकसभा सांसद थीं, तब उन्होंने वहां का दौरा किया था। उस समय अजित पवार क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय थे और कई बार चुनाव जीते। सिद्धारमैया ने कहा कि अजित पवार का निधन देश के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए आत्मा की शांति की कामना की।

मौके पर पहुंचे AAIB की टीम, फॉरेंसिक जांच शुरू

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत वाले बारामती विमान हादसे की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की विशेष टीम बुधवार शाम दुर्घटनास्थल पहुंची। टीम ने फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। जांच में तकनीकी कारणों, लैंडिंग के दौरान दृश्यता, एटीसी से संपर्क और रनवे पर आईएलएस की अनुपस्थिति पर फोकस रहेगा। हादसे में पांच लोगों की जान गई थी।

अजित पवार की मौत पर राजनीति न हो, फडणवीस का ममता बनर्जी पर पलटवार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ममता बनर्जी के बयान पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शरद पवार स्पष्ट कर चुके हैं कि यह एक हादसा था और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। फडणवीस ने आरोप लगाया कि किसी की मौत पर साजिश का संकेत देना दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है। उन्होंने कहा कि ऐसी “घटिया राजनीति” से बचना चाहिए।

और पढ़े  अमेजन- फिर की अमेजन ने बड़ी छंटनी, 16,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

अजित पवार के निधन पर छगन भुजबल ने उठाए सवाल, बोले- हादसे की वजह स्पष्ट नहीं

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह समझ से परे है कि हादसा कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि जिस हवाई पट्टी पर विमान उतरता और उड़ान भरता है, वह बड़ी है। इसके बावजूद दुर्घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है। भुजबल ने कहा कि यह तकनीकी खामी थी या पायलट की गलती, इस पर वे कुछ नहीं कह सकते।

उड़ान से पहले को-पायलट शांभवी का आखिरी संदेश

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे से पहले को-पायलट शांभवी ने उड़ान भरने से पहले अपनी दादी मीरा पाठक को ‘गुड मॉर्निंग’ संदेश भेजा था। मीरा पाठक ने बताया कि शांभवी आमतौर पर नियमित संदेश नहीं भेजती थीं, इसलिए वह हैरान थीं। करीब 11 बजे परिवार को फोन कर हादसे और अजित पवार के निधन की सूचना मिली। बाद में परिजन पुणे के लिए रवाना हुए।


Spread the love
  • Related Posts

    कौन हैं युमनाम खेमचंद- RSS के करीबी, अब बनेंगे मणिपुर के CM, 2022 में भी थी इनके सीएम बनने की चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveमणिपुर में आगामी 12 फरवरी को राष्ट्रपति शासन खत्म होना वाला था। इससे पहले ही एनडीए में सरकार बनाने को लेकर कवायद तेज हो गई थी। इस बीच…


    Spread the love

    सोना-चांदी के भाव में तेजी,चांदी की दरों में ₹18000 का उछाल, सोना करीब ₹6000 महंगा

    Spread the love

    Spread the loveआज सर्राफा बाजार में भी तेजी, चांदी की दरों में ₹18000 का उछाल, सोना करीब ₹6000 महंगा Spread the loveऔर पढ़े  सुनेत्रा पवार के डिप्टी CM बनने पर…


    Spread the love